Health News: सावधान! बार-बार सीटी स्कैन कराने से बढ़ सकता है कैंसर होने का खतरा, बरतें सावधानी

CT Scan News:

CT Scan News: चोट लगने, बीमार होने, गंभीर बीमारी का पता लगाने के लिए डॉक्टर अक्सर मरीजों को CT स्कैन कराने की सलाह देते है। हाल में की डॉक्टर के द्वारा की गई रिसर्च में ये दावा किया कि ज्यादा सीटी स्कैन कैंसर का कारण बन सकते हैं. यह रिसर्च अमेरिका में मरीजों पर हो रहे स्कैन के आधार पर की गई है।

Read also-जम्मू कश्मीर में तबाही के बाद राहत कार्य जारी, राजमार्ग बंद होने से कारोबार पर असर

रिसर्च में यह कहा गया कैंसर के कुल मामलों में 5 फीसदी सीटी- स्कैन कराने की वजह से हो सकते हैं। कैंसर होने का रिस्क उन लोगों को अधिक हो सकता है जो अपने जीवन में कई बार CT स्कैन करा चुके है। स्कैन के दौरान निकलने वाली रेडिएशन से कैंसर होने का रिस्क बना रहता है।
सीटी-स्कैन के द्वारा शरीर की जांच करके डाक्टर कई बीमारियां की पहचान सरलता कर लेते है। सीटी-स्कैन के समय शरीर को एक्स-रे रेडिएशन के संपर्क में लाया जाता है, जो कैंसर के खतरे को बढ़ा सकती है. इसका रिस्क तब और बढ़ जाता है जब स्कैन में रेडिएशन का ज्यादा यूज किया जाता है।

CT स्कैन में कितनी रेडिएशन होती है- हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार CT स्कैन को बार बार कराने से चेस्ट या पेट का 100 से 500 X-ray के बराबर रेडिएशन पैदा करता है. मतलब अगर एक मरीज को बार-बार स्कैन कराने की जरुरत होगी तब शरीर में एक CT स्कैन, चेस्ट या पेट का 100 से 500 X-ray के बराबर रेडिएशन पैदा करता है।

Read also- पहलगाम आतंकी हमले से आहत भारतीय खेल जगत ने “एक्स” पर पोस्ट शेयर कर शोक किया व्यक्त

किन लोगों को है ज्यादा खतरा
1. CT स्कैन का खतरा अक्सर बच्चों और युवाओं को बना रहता है।
2.बार-बार स्कैन कराने वाले मरीजों को
3. कैंसर पीड़ित मरीज बनाएं दूरी।
4. कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोगों को

जानिए क्या करें, क्या न करें
बता दें कि जब आवश्यकता हो तभी स्कैन कराएं। स्कैन कितना बार करा चुके है सब रिकार्ड के मेनटेन रखे। डॉक्टर की सलाह लेने के बाद ही स्कैन कराए।अगर संभव हो तो, सीटी-स्कैन के विकल्पों पर विचार करें जो रेडिएशन का खतरा नहीं बढ़ाते हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *