सोने के दाम में आई भारी गिरावट, जानें आज कितना सस्ता हुआ गोल्ड..

Gold Silver Price:

Gold Silver Price: वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बीच बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोना 2,400 रुपये लुढ़ककर 99,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।एक दिन पहले ये रिकॉर्ड एक लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था।अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना मंगलवार को 1,800 रुपये उछलकर 1,01,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था।

Read also-जम्मू कश्मीर में तबाही के बाद राहत कार्य जारी, राजमार्ग बंद होने से कारोबार पर असर

स्थानीय बाजारों में 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना बुधवार को 3,400 रुपये की भारी गिरावट के साथ 98,700 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया, जबकि एक दिन पहले ये 2,800 रुपये बढ़कर 1,02,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था।इस बीच, बुधवार को चांदी की कीमतें 700 रुपये बढ़कर 99,200 रुपये प्रति किलोग्राम हो गईं।इससे पिछले सत्र में चांदी 98,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर बंद हुई थी।

Read also- पहलगाम आतंकी हमले से आहत भारतीय खेल जगत ने “एक्स” पर पोस्ट शेयर कर शोक किया व्यक्त

वैश्विक बाजारों में, हाजिर सोना रिकॉर्ड स्तर से नीचे 50.37 डॉलर या 1.49 फीसदी की गिरावट के साथ 3,330.99 डॉलर प्रति औंस पर रहा।मंगलवार को हाजिर सोना बढ़कर 3,500.33 डॉलर प्रति औंस के नए उच्च स्तर पर पहुंच गया था।एशियाई कारोबार में हाजिर चांदी 1.19 प्रतिशत बढ़कर 32.90 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *