CBSE ने 10वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे किए जारी, 93.66% स्टूडेंट्स हुए पास

CBSE Result 2025:

CBSE Result 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं कक्षा के नतीजे मंगलवार को जारी हुए जिसमें 93 प्रतिशत से अधिक छात्र उत्तीर्ण हुए और लड़कियों के उत्तीर्ण होने का प्रतिशत लड़कों से दो फीसदी अधिक रहा। परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने मंगलवार को ये घोषणा की।इस साल 93.66 प्रतिशत विद्यार्थी परीक्षा में सफल हुए, जो पिछले साल के 93.60 प्रतिशत से थोड़ा अधिक है। इस बार 95 प्रतिशत लड़कियां परीक्षा में उत्तीर्ण हुई हैं, जबकि लड़कों का उत्तीर्ण होने का प्रतिशत 92.63 प्रतिशत रहा।

लड़िकयों ने मारी बाजी- प्राप्त जानकारी के अनुसार 10वीं में कुल 93.66 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं। पिछले साल से इस बार रिजल्ट प्रतिशत अधिक रहा है। वहीं, लड़कों के मुकाबले लड़िकयों ने ज्यादा अच्छा प्रदर्शन किया है। आप वेबसाइट पर जाकर cbse.gov.in, cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in और results.gov.in पर जाकर देख सक सकते हैं।

Read also- India-Pakistan Conflict: भारत-पाकिस्तान तनाव पर अभिनेत्री आलिया ने किया भावुक पोस्ट, सेना पर दिया बड़ा बयान

ट्रांसजेंडर’ उम्मीदवारों का उत्तीर्ण होने का प्रतिशत पिछले साल के 91.30 प्रतिशत के मुकाबले 95 फीसदी रहा।इस बार की परीक्षा में 1.99 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, जबकि 45,516 उम्मीदवारों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। वहीं, 1.41 लाख से अधिक उम्मीदवारों को उत्तीर्ण होने के लिए पूरक परीक्षा देनी होगी। सीबीएसई की कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में कुल 23,71,939 परीक्षार्थी बैठे थे।

Read also- CM उमर अब्दुल्ला ने जमीनी हालात का जायजा लेने के लिए कुपवाड़ा का किया दौरा

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *