खुद का OTT प्लेटफॉर्म लॉन्च करने जा रही है केंद्र सरकार, गांव-गांव तक पहुंचाएगी एफएम रेडियो

अब ओटीटी का जमाना है। नेटफ्लिक्स, डिजनी हॉटस्टार समेत दर्जनों ओटीटी प्लेटफॉर्म मौजूद हैं। जिसमें यूजर अपनी पसंद की सीरीज या मूवी देख सकते हैं। दरअसल ओटीटी की लोकप्रियता को देखते हुए बॉलीवुड कलाकार भी इसमें अपना हाथ अजमा रहे हैं। बता दें कि केंद्र सरकार खुद का ओटीटी प्लेटफॉर्म लाने वाली है। दरअसल सरकार की एफएम रेडियो को गांव-गांव तक पहुंचाने की योजना है। साथ ही एफएम रेडियो के लिए सरकार बोली लगवाएगी। दरअसल सरकार की इस योजना की जानकारी सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव अपूर्वा चंद्रा ने दी है।

सचिव अपूर्वा चंद्रा ने बाताया कि सरकार का प्लान है कि एफएम रेडियो को इस साल टियर-2 और टियर-3 शहरों तक पहुंचाना है। साथ ही उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि भारत में इस समय बड़ी संख्या में FM रेडियो स्टेशन हैं लेकिन उनकी सेवाएं देश की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए 60 फीसदी ही हैं। साथ ही उन्होंने ये भी कहा है कि हम 2023-24 में ओटीटी प्लेटफॉर्म लाने की योजना भी बना रहे हैं। फिर आगे कहा कि टेलिविजन सिग्नल मोबाइल फोन तक कैसे पहुंचेगा इसके लिए IIT कानपुर और संख्या लैब ने कर्तव्यपथ और उसके आस-पास ऐसे ट्रांसमीटर इंस्टॉल किए हैं।

Read also:- गार्डन ऑफ़ फाइव सेंसेस में 35वां उद्यान पैटर्न उत्सव का उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने किया उद्घाटन

बता दें कि अपूर्वा चंद्रा ने कहा कि अब आप मोबाइल फोन पर टेलिविजन से आए सिग्नल सीधे प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए मोबाइल यूजर्स को अपने फोन में एक स्पेशल डोंगल अटैच करना होगा। साथ ही चंद्रा ने कहा कि मोबाइल बनाने वाली कंपनियों को मोबाइल फोन के अंदर एक चिप लगाना शुरू करना होगा जिससे टेलिविजन से मिलने वाला सिग्नल सीधे मोबाइल फोन में मिल सके।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *