कूनो नेशनल पार्क में दक्षिण अफ्रीका से लाए जाएंगे 12 चीते

(अजय पाल) – साउथ अफ्रीका से भारत आ रहे 12 चीते लंबे समय के बाद 18 फरवरी को मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क पहुंचेंगे। आपको बता दें कि पिछले साल नामीबिया से यहां 8 चीते भारत लाए गए थे। हाल में साउथ अफ्रीका से जो चीते भारत लाए जा रहे हैं उनमें सात नर और पांच मादाएं शामिल हैं। भारत में विलुप्त हो चुके चीतों को एक बार फिर से बसाने की पहल की जा रही है। आपको बता दें कि पिछले साल 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर देश में विलुप्त हो चुके चीतों को बसाने की मुहिम शुरु की गयी थी। पीएम मोदी ने नामीबिया से भारत में आए 8 चीतों को मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा था।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे चीतों का स्वागत  

चीतों के स्वागत के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे साथ में वन और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कई अन्य नेता मौजूद रह सकते है। बताया जा रहा है दक्षिण अफ्रीका से इन12 चीतों को लेकर विशेष विमान से 18 फरवरी की सुबह 10 से 11 बजे के बीच में ग्वालियर एयर बेस में पहुंचेगा।

उसके बाद औपचारिकताए पूरी करने के बाद इन चीतों को हेलीकॉप्टर से कूनो नेशनल पार्क में लाया जाएगा। साथ ही अब कूनो नेशनल पार्क में चीतों को अब नए साथी मिलने वाले है। विलुप्त हो चुके चीतों को हिंदुस्तान में वापस बसाने की मुहिम को बहुत तेजी से आगे बढाया जा रहा है। इस कढी में 10 से 12 चीतों को को भारत लाया जा रहा है। इस बार सभी चीते को दक्षिण अफ्रीका से भारत लाया जा रहा है।

Read also:- खुद का OTT प्लेटफॉर्म लॉन्च करने जा रही है केंद्र सरकार, गांव-गांव तक पहुंचाएगी एफएम रेडियो

हर साल 10 से 12 चीतों को भारत लाया जाएगा

दक्षिण अफ्रीका से हुए करार के अनुसार आने वाले 10 सालो में  भारत में हर साल 10 से 12 चीते भारत लाए जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार की पहली कोशिश कूनो नेशनल पार्क में पहसे 40 से ज्यादा चीतों को बसाया जाएगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *