चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया में भरभराकर गिरी इमारत, मलबे में दबने से दो लोगों की मौत

Chandigarh: चंडीगढ़ के औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 में शनिवार को दो मंजिला इमारत ढह जाने से दो लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि मलबे से चार लोगों को निकालकर सेक्टर-32 स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) ले जाया गया। बाद में दो अन्य लोगों को भी मलबे से निकालकर उसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। Chandigarh:

Read Also: मानसून की बारिश से पानी-पानी हुई मुंबई, सड़कों पर हुआ जलभराव, IMD ने रेड अलर्ट किया जारी

जीएमसीएच-32 की निदेशक-प्राचार्य रवनीत कौर ने पीटीआई वीडियो को फोन पर बताया, ‘‘इमारत गिरने की इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई है।’जीएमसीएच-32 के चिकित्सा अधीक्षक विशाल गुगलानी ने बताया कि अस्पताल में तीन लोगों का उपचार हो रहा है और उनकी हालत स्थिर है।इमारत ढहने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग, पुलिस और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम मौके पर पहुंच गईं और बचाव अभियान शुरू किया, जो पांच घंटे से अधिक समय तक चला।Chandigarh:

Read Also: 61 की उम्र में आज गौरी स्प्रैट के संग शादी के बंधन में बंधेंगे आमिर खान

प्रशासन ने इलाके की घेराबंदी कर अर्थ-मूविंग मशीनों (मिट्टी हटाने वाली मशीनों) को राहत कार्य में लगाया।स्थानीय लोगों के अनुसार, कबाड़ के गोदाम के रूप में इस्तेमाल हो रही इमारत का एक हिस्सा तेज आवाज के साथ ढह गया।Chandigarh:

घटनास्थल का दौरा करने पहुंचे चंडीगढ़ के महापौर सौरभ जोशी ने पत्रकारों से कहा कि यह एक पुरानी इमारत थी, जिसका मरम्मत एवं नवीनीकरण कार्य चल रहा था। इसी दौरान वह अचानक ढह गई। अधिकारियों ने बताया कि इमारत गिरने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जाएगी।पिछले वर्ष सेक्टर-17 में भी एक खाली इमारत ढह गई थी, हालांकि उस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ था।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *