Chandigarh: भाजपा आफिस के बाहर हमले के बाद डरी हरियाणा कांग्रेस, सुरक्षा की मांग को लेकर लिखा सरकार को पत्र

Chandigarh:

Chandigarh: चंड़ीगढ़ में पंजाब प्रदेश भाजपा कार्यालय के बाहर हुए हमले के बाद हरियाणा कांग्रेस सतर्क हो गई है।हरियाणा कांग्रेस ने सरकार से हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कार्यालय और कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।अभी राव नरेंद्र सिंह की सुरक्षा में दो सुरक्षा गार्ड तैनात है। प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी संजीव भारद्वाज ने राव नरेंद्र सिंह की सुरक्षा में जवानों की संख्या बढ़ाने और पायलट दिये जाने की मांग की है। Chandigarh:

Read Also: Hanuman Janmotsav: देशभर में हनुमान जन्मोत्सव की धूम, प्रसिद्ध मंदिरों में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

कांग्रेस ने चंड़ीगढ़ स्थित हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर भी सुरक्षा लगाए जाने की मांग की है।हरियाणा कांग्रेस के ऑफिस में कोई सुरक्षा कर्मी तैनात नहीं है।  देखना अब ये होगा कि कांग्रेस की मांग पर सरकार क्या एक्शन लेगी। Chandigarh:

Read Also: SIR प्रदर्शन में न्यायालय ने न्यायिक अधिकारियों के घेराव पर पश्चिम बंगाल सरकार को लगाई फटकार

चंडीगढ़ से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई। बुधवार को दोपहर बाद सेक्टर-37 स्थित भाजपा दफ्तर के बाहर धमाका होने से अफरा-तफरी मच गई। धमाके इतना भयावह था कि धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी। घटना की सूचना मिलते ही  पुलिस प्रशासन मुस्तैदी के साथ घटनास्थल पर पहुंचा और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए  पूरे इलाके को सील कर दिया था।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *