HARYANA NEWS: पंजाब की आढ़ती एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से की मुलाकात

HARYANA NEWS

HARYANA NEWS: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ स्थित संत कबीर कुटीर आवास में पंजाब से आए आढ़तियों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने कई मुद्दों पर बातचीत की और उनकी समस्या को समझने की कोशिश की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि पंजाब में लगभग 40 हजार आढ़ती, करीब सवा लाख मुनीम तथा 6-7 लाख श्रमिक हैं। इस व्यवस्था से जुड़े फसल खरीद के इस सीजन में आढ़ती वर्ग के साथ साथ लेबर तबका और किसान भी परेशान हैं। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि उन्होंने पंजाब का दौरा किया था, और इस दौरे में उन्हें किसान से लेकर मजदूर तक सब परेशान नजर आए।

Read Also-Chandigarh: भाजपा आफिस के बाहर हमले के बाद डरी हरियाणा कांग्रेस, सुरक्षा की मांग को लेकर लिखा सरकार को पत्र

हरियाणा में किसानों की सभी फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद की जा रही है, जिससे किसानों को मिल रहा है सीधा लाभ। हरियाणा में आढ़तियों के कमीशन को भी समय-समय पर बढ़ाया गया है, ताकि उनकी आय और सम्मान दोनों सुरक्षित रहें । हरियाणा में पिछले सालों में आढ़तियों को गेहूँ खरीद पर 55 रूपए प्रति क्विंटल (पंजाब से 9 रूपए प्रति क्विंटल) ज्यादा मिलता रहा है। इससे यह साफ पता चलता है कि हरियाणा में आढ़तियों हो या किसान हर कोई पंजाब से ज्यादा कमाई कर रहा है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *