PM मोदी ने चंडीगढ़ में 4,700 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

Chandigarh: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क बुनियादी ढांचे से जुड़ी 4,700 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। हरियाणा के जींद में हाइड्रोजन से चलने वाली देश की पहली ट्रेन को जींद और सोनीपत के बीच हरी झंडी दिखाने के बाद प्रधानमंत्री मोदी चंडीगढ़ के पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन किया।Chandigarh:

Read Also-Jammu & Kashmir: सरकारी राइफल छीनने की कोशिश के बाद गोलीबारी में युवक की दर्दनाक मौत, तीन जवान घायल

इस कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया तथा कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी भी मौजूद थे।प्रधानमंत्री ने चंडीगढ़ स्थित स्नातकोत्तर मेडिकल शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) में आधुनिक मातृ एवं शिशु केंद्र और आधुनिक तंत्रिका विज्ञान केंद्र का उद्घाटन किया। Chandigarh:

Read Also-शरजील इमाम ने यूएपीए मामले में जमानत के लिए उच्च न्यायालय का किया रुख, जानिए पूरा मामला

अधिकारियों के अनुसार, 300 बिस्तरों और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं वाले मातृ और शिशु केंद्र से माताओं और बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी और पूरे क्षेत्र के हजारों परिवारों को इसका लाभ मिलेगा।उन्होंने कहा कि तंत्रिका विज्ञान केंद्र में विभिन्न जांच सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी।

उन्होंने बताया कि इससे जटिल तंत्रिका संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीजों को समय पर विश्वस्तरीय इलाज मिलेगा, साथ ही तंत्रिका विज्ञान के क्षेत्र में चिकित्सा अनुसंधान, शिक्षा और प्रशिक्षण को भी मजबूती मिलेगी।प्रधानमंत्री मोदी ने पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़ में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन (पीएम-एबीएचआईएम) के तहत 150 बिस्तरों वाले आधुनिक गहन देखभाल ब्लॉक का भी शिलान्यास किया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *