Cheetah Cub Death : कूनो नेशनल पार्क के जंगलों में छोड़े गए चीता शावक की मौत

Cheetah Cub Death, Kuno National Park, Cheetah cub death, Madhya Pradesh wildlife, Cheetah Vira cub, Cheetah reintroduction India, Sheopur Kuno news, Wildlife conservation MP, Cheetah monitoring India

Cheetah Cub Death: मध्यप्रदेश के श्योपुर स्थित कूनो के जंगलों में एक दिन पहले छोड़े गए चीते के दो शावकों में से एक शुक्रवार को मृत पाया गया। वन विभाग के एक अधिकारी ने ये जानकारी दी।अधिकारी ने बताया कि मादा चीता वीरा के शावकों में से एक, जिसकी उम्र करीब 10 महीने थी, वे शुक्रवार दोपहर जंगल में मृत पाया गया।

Read also-JammuAndKashmir: श्रीनगर में पड़ रही है कड़ाके की ठंड, सर्द मौसम और बर्फबारी का मजा ले रहे हैं सैलानी

अंतरराष्ट्रीय चीता दिवस के मौके पर गुरुवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मादा चीता वीरा और उसके दो शावकों को कूनो के जंगलों में विचरण के लिए छोड़ा था।   अधिकारी ने बताया कि एक शावक रात में अपनी मां से अलग हो गया और कुछ घंटों बाद मृत पाया गया।Cheetah Cub Death Cheetah Cub Death Cheetah Cub Death

Read also-पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर गोलीबारी, किसी के हताहत होने की खबर नहीं

उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के सही कारण की पुष्टि की जाएगी।अधिकारी ने कहा कि वीरा और उसका दूसरा शावक एक साथ और अच्छी स्थिति में हैं।कूनो राष्ट्रीय उद्यान में अब 28 चीते हैं – आठ वयस्क (पांच मादा और तीन नर) और 20 भारत में जन्मे शावक।अधिकारी ने कहा कि सभी जीवित चीतों का स्वास्थ्य अच्छा है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *