JammuAndKashmir: श्रीनगर में पड़ रही है कड़ाके की ठंड, सर्द मौसम और बर्फबारी का मजा ले रहे हैं सैलानी

JammuAndKashmir

JammuAndKashmir: जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में कड़ाके की ठंड के बीच दिख रही तस्वीरें जुदा-जुदा हैं। यहां रहने वाले लोग भारी ऊनी कपड़ों में लिपटे और पीढ़ियों से ठंड में गर्माहट का अहसास कराने वाला फेरन पहने और अलाव के करीब बैठकर सर्दी दूर भगाने की कोशिश करते दिख रहे हैं।

वहीं श्रीनगर पहुंचे सैलानी चाय की चुस्कियों के साथ सर्द मौसम का मजा लेते दिख रहे हैं। शुक्रवार सुबह शहर का न्यूनतम तापमान माइनस तीन डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया जो गुरुवार से एक डिग्री कम है। JammuAndKashmir

Read Also: Flight Cancellations: इंडिगो की उड़ानें रद्द होने से देश भर में विमान यात्री परेशान, जल्द हालात सुधरने की कामना

श्रीनगर के लोगों का कहना है कि इस बार कड़ाके की ठंड के हालात काफी पहले ही बन गए। उन्हें इसकी वजह से बिजली कटौती जैसी मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है और रोजमर्रा के काम निपटाने में दिक्कतें आ रही हैं। JammuAndKashmir

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक श्रीनगर में आमतौर पर बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।हालांकि मौसम खुश्क रहने की उम्मीद है। आठ दिसंबर को कश्मीर घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में कुछ जगहों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है। JammuAndKashmir

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *