Chess World Cup: भारत अक्टूबर-नवंबर में शतरंज विश्व कप की मेजबानी करेगा

Chess World Cup
Chess World Cup: भारत इस साल 30 अक्टूबर से 27 नवंबर तक शतरंज विश्व कप की मेजबानी करेगा और इस प्रतियोगिता के लिए मेजबान शहर की घोषणा सही समय पर की जाएगी।विश्व में शतरंज की सर्वोच्च संस्था फिडे ने सोमवार को ये घोषणा की।इस टूर्नामेंट में 206 खिलाड़ी प्रतिष्ठित खिताब और 2026 फिडे कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के क्वालीफिकेशन स्थान के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे।भारत ने पिछली बार 2002 में हैदराबाद में इस टूर्नामेंट की मेजबानी की थी। तब विश्वनाथन आनंद ने खिताब जीता था। Chess World Cup

Read also-Karnataka Bus Tragedy: कर्नाटक में निजी बस के नदी में गिरने से एक व्यक्ति की मौत

आगामी प्रतियोगिता में खिलाड़ी नॉकआउट प्रारूप में प्रतिस्पर्धा करेंगे, जहां प्रत्येक राउंड में हारने वाला खिलाड़ी बाहर हो जाएगा।फिडे ने कहा, ‘‘विश्व कप में शीर्ष तीन स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी 2026 के कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिए सीधे क्वालीफाई करेंगे।’’ Chess World Cup

मौजूदा विश्व चैंपियन डी. गुकेश, विश्व कप 2023 के उपविजेता आर प्रज्ञानानंद और वर्तमान में विश्व में पांचवें नंबर के खिलाड़ी अर्जुन एरिगैसी उन स्टार खिलाड़ियों में शामिल हैं जो इस पर प्रतियोगिता में भाग लेंगे।फिडे के सीईओ एमिल सुतोव्स्की ने कहा, ‘‘हम फिडे विश्व कप 2025 को भारत में आयोजित करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं, क्योंकि ये एक ऐसा देश है जहां शतरंज के प्रति काफी जुनून है।’ Chess World Cup

Read also- Haryana Crime Rate: 433 मोस्ट वांटेड, 248 गैंगस्टर और 792 अपराधी गिरफ्तार, कांग्रेस के आरोपों पर हरियाणा सरकार ने जारी किया क्राइम ग्राफ

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *