छत्तीसगढ़ में जादू-टोना के शक में चाचा की हत्या, आरोपी भतीजा गिरफ्तार

Chhattisgarh: Uncle murdered on suspicion of witchcraft in Chhattisgarh, accused nephew arrested

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के जांजगीर-चांपा जिले में जादू-टोना करने के शक में 65 वर्षीय चाचा की हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने ये जानकारी दी।

Read Also: बेंगलुरु के डॉक्टरों ने शुरू की कश्मीर से कन्याकुमारी तक 45 दिन की साइकिल रैली

अधिकारियों ने बताया कि जिले के चांपा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोटा डबरी इलाके में रामप्रसाद पाल की हत्या के आरोप में अजीत पाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि रामप्रसाद पाल रोज की तरह रविवार की शाम हनुमान मंदिर में पूजा पाठ के लिए निकले थे, तभी उनका भतीजा अजीत पाल वहां पहुंचा और हसिया से अपने चाचा के गले पर जोरदार वार कर दिया। Chhattisgarh

Read Also: नवरात्रि को लेकर कड़े इंतजाम, महिला सुरक्षा समेत 4 मुद्दों पर विशेष ध्यान

अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने रामप्रसाद को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू की। बाद में पुलिस ने आरोपी अजीत पाल को हिरासत में ले लिया। अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ के दौरान अजीत ने कहा कि उसे शक था कि चाचा तंत्र–मंत्र करता था जिसकी वजह से उसका ढाबा नहीं चल रहा था और ग्राहक नहीं आ रहे थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी अजीत पाल को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल हसिया जब्त कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *