छत्तीसगढ़ CM विष्णुदेव साय ने बजट की सराहना कर कहा – हर वर्ग का रखा गया ख्याल

CM साय

Budget 2024: छत्तीसगढ़ के CM विष्णुदेव साय ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट की सराहना करते हुए कहा यह बजट विकसित भारत व विकसित छत्तीसगढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। और इस बजट की विभिन्न घोषणाओं से राज्य के हर वर्ग को लाभ मिलेगा। साथ ही CM ने कहा बजट में गरीब और अन्नदाता के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ की गई हैं। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को फायदा पहुंचाने की बात कही गई है। इससे छत्तीसगढ़ के गरीब परिवारों को खाद्य सुरक्षा मिलेगी। साथ ही, 6 करोड़ किसानों की जानकारी लैंड रजिस्ट्री पर लाई जाएगी और 5 राज्यों में नए किसान क्रेडिट कार्ड जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा बजट से छत्तीसगढ़ के किसानों को वित्तीय सुरक्षा और कृषि के लिए आवश्यक संसाधन मिलेंगे।

Read Also: दंगल गर्ल बबीता फोगाट ने भूपेंद्र हुड्डा व दीपेंद्र हुड्‌डा पर लगाए फोगाट बहनों से धोखाधड़ी के आरोप

बजट पर क्या बोले CM साय ?

बजट में युवाओं के लिए की गयी घोषणा पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए CM साय ने कहा मुद्रा लोन की रकम 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपए करने और 500 शीर्ष कंपनियों में 5 करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप देने की योजना से छत्तीसगढ़ के युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। और CM साय ने बजट में महिलाओं के लिए विशेष योजना पर कहा यह सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होने कहा महिलाओं और लड़कियों के लिए लाभ पहुंचाने वाली योजनाओं के लिए 3 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इससे छत्तीसगढ़ की महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता और सामाजिक सुरक्षा मिलेगी।

Read Also: नई खोज! बुध पर मिले हीरों से क्या पृथ्वी वासियों को मिलेगा लाभ ?

सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की CM साय ने का सराहना

इसके साथ ही CM साय ने कहा शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए बजट में महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं। एजुकेशन लोन के लिए ई वाउचर की योजना और कैंसर दवाओं पर कस्टम ड्यूटी हटाने से राज्य के छात्रों और मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होने कहा इससे छत्तीसगढ़ के शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार होगा और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही CM साय ने बजट में सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की सराहना की। इसके तहत 1 करोड़ घरों को 300 यूनिट तक हर महीने बिजली फ्री देने की योजना छत्तीसगढ़ के ग्रामीण और शहरी इलाकों में ऊर्जा सुरक्षा प्रदान करेंगी और बिजली की समस्याओं को हल करेंगी।

CM ने बजट में सैलरीड लोगों के लिए स्टैंडर्ड डिडक्शन को 50 हजार से बढ़ाकर 75 हजार करने को करदाताओं के लिए राहत बताया है। उन्होंने कहा 0 से 3 लाख तक कोई टैक्स नहीं देना होगा। इससे छत्तीसगढ़ के नौकरीपेशा लोगों को वित्तीय राहत मिलेगी। साय ने कहा, यह करदाताओं के लिए एक बड़ी राहत है और उनके जीवन को सरल बनाएगी। साथ ही बजट में शहरों के क्रिएटिव डेवलपमेंट के लिए पॉलिसी लाई जाएगी और पोलावरम सिंचाई परियोजना को पूरा करने की बात कही गई है। इससे छत्तीसगढ़ के शहरी और ग्रामीण इलाकों में बुनियादी ढांचे का विकास होगा और जल सुरक्षा सुनिश्चित होगी। साय ने कहा, यह योजनाएं राज्य के विकास को गति प्रदान करेंगी।

बजट में आदिवासियों के लिए की गई घोषणा पर CM साय का बयान

बजट में आदिवासियों के लिए की गई प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान योजना पर CM ने कहा यह योजना आदिवासी समुदायों के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके तहत 63,000 गांवों में 5 करोड़ आदिवासी लोगों को लाभ मिलेगा। इससे छत्तीसगढ़ के आदिवासी समुदाय की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इसके अलावा बजट में नवाचार, अनुसंधान और विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। CM साय ने कहा कृषि में रिसर्च को ट्रांसफर करना, एक्सपर्ट की निगरानी, और जलवायु के मुताबिक नई वैरायटी को बढ़ावा देने की योजनाएं छत्तीसगढ़ के किसानों को नई तकनीकों और संसाधनों का लाभ प्रदान करेंगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *