BJP प्रत्याशियों के ऐलान के बाद एक्शन मोड में आई छत्तीसगढ़ कांग्रेस

छत्तीसगढ़, Congress – छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए BJP प्रत्याशियों के ऐलान के बाद अब कांग्रेस भी एक्शन मोड में आ गई है। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा ने बताया कि कांग्रेस की पहली लिस्ट 6 सितंबर तक आ जाएगी। राहुल गांधी 2 सितंबर को रायपुर दौरे पर आएंगे और वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 8 सितंबर को राजनांदगांव आएंगे। Congress

दरअसल, कांग्रेस भवन में पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक हुई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने नेताओं की मीटिंग ली। बैठक के बाद मंत्री मोहम्मद अकबर ने टिकट वितरण को लेकर साफ कह दिया है कि 31 तारीख तक सभी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के सुझाव आने के बाद घोषणा पत्र समिति की बैठक होगी। इसके बाद ही कुछ फैसला हो सकता है।

Read Also: छत्तीसगढ़ में जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं को BJP ने बनाया उम्मीदवार

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशियों के चयन प्रक्रिया के लिए 1 से 5 सदस्यों का पैनल जिला कांग्रेस को देंगे। 24 अगस्त तक आवेदन लिए जाएंगे। 26 अगस्त तक ब्लॉक कमेटी सभी आवेदनों को जिला कांग्रेस को देगी। जिला कांग्रेस कमेटी आंकलन करने के बाद अधिकतम तीन नामों का प्रस्ताव प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेज सकती है। कांग्रेस की पहली लिस्ट 6 सितंबर तक आ जाएगी। राहुल गांधी 2 सितंबर को रायपुर दौरे पर आएंगे और वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 8 सितंबर को राजनांदगांव आएंगे।

पहली बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री और घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष मोहम्मद अकबर ने कहा कि आज की बैठक बेहद गोपनीय है। बैठक के बारे में बाहर चर्चा नहीं की जा सकती। मोहम्मद अकबर ने कहा कि कांग्रेस में प्रत्याशी चयन की जो प्रक्रिया है, उसके हिसाब से घोषणा होगी। 31 तारीख तक सभी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के सुझाव आने के बाद घोषणा पत्र समिति की बैठक होगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *