मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने अयोध्या की सरयू नदी में सौर ऊर्जा से चलने वाली बोट का उद्घाटन किया

Yogi Aditynath in Mathura

 UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को 22 जनवरी हो राम मंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियों का जायजा लिया।सीएम ने सरयू नदी में सौर ऊर्जा से चलने वाली बोट का उद्घाटन किया।उत्तर प्रदेश यूपीनेडा (रिन्यूवेबल एनर्जी एजेंसी) अयोध्या की सरयू नदी में इस बोट सर्विस को चलाएगा।

Read also-कुछ लोगों को राम मंदिर के निमंत्रण से भी आपत्ति है- सीएम मोहन यादव

सौर ऊर्जा से चलने वाली ये बोट क्लीन एनर्जी (स्वच्छ ऊर्जा) से चलेगी। ये डुअल-मोड ऑपरेटिंग बोट है जो 100 फीसदी सौर ऊर्जा से चलती है।इसे सोलर चार्जिंग के अलावा बिजली से भी चलाया जा सकता है।योगी ने राम मंदिर का भी दौरा किया और उत्तर प्रदेश की समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।11 दिनों के अंदर सीएम योगी आदित्यनाथ का ये तीसरा अयोध्या दौरा है।

(SOURCE PTI)

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *