CHINA: कोयला खदान में गैस विस्फोट के कारण 82 लोगों की मौत

CHINA:

CHINA: चीन के उत्तरी प्रांत शानशी में एक कोयला खदान में गैस विस्फोट होने से कम से कम 82 लोगों की मौत हो गई। इससे पहले खबरों में बताया गया था कि कई लोग खदान में फंसे हुए हैं। सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ के अनुसार, चांगझी शहर की लिउशेन्यु कोयला खदान में यह हादसा शुक्रवार शाम हुआ।‘शिन्हुआ’ ने शुरुआत में खबर दी थी कि जिस वक्त यह हादसा हुआ उस समय करीब 247 श्रमिक खदान में काम कर रहे थे। बाद में सरकारी मीडिया से बताया कि इस विस्फोट में कम से कम 82 लोगों की मौत हो गई।CHINA

Read Also-IPL 2026: SRH के खिलाड़ी ईशान किशन ने कहा- ‘दबाव में सही शॉट का चुनाव करना ज्यादा महत्वपूर्ण है’

इससे पहले ‘शिन्हुआ’ ने शनिवार सुबह खबर में बताया था कि हादसे में आठ लोगों की मौत हुई है और 38 लोग खदान में फंसे हुए हैं। शिन्हुआ के अनुसार, विस्फोट के कारणों की जांच की जा रही है और बचाव अभियान जारी है। चीन ने कड़े नियमों और सुरक्षित कार्यप्रणालियों को अपनाकर, कोयला खदानों में होने वाली मौतों में कमी आई है, लेकिन फिर भी ऐसी घटनाएं हो रही हैं। हालांकि, पिछले एक दशक में चीन के भीतर यह सबसे घातक खदान हादसों में से एक माना जा रहा है, और मौके पर राहत व बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।CHINA

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *