IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी ईशान किशन ने शुक्रवार को अपने शॉट सिलेक्शन का श्रेय एक खिलाड़ी के तौर पर अपनी मैच्योरिटी को दिया। शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग के खेले गए मैच में भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ने अपना शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए छठा अर्धशतक जड़ा। ईशान किशन ने 46 गेंदों में आठ चौकों और तीन छक्कों की मदद से 79 रन बनाए इससे एसआरएच का स्कोर चार विकेट पर 255 रन तक पहुंच गया। इसके जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू चार विकेट के नुकसान पर 200 रन ही बना पाई और टीम को 55 रन से हार का सामना करना पड़ा।IPL 2026
Read Also-Pakistan: PM शहबाज़ शरीफ़ चार दिन की यात्रा पर चीन के लिए हुए रवाना
मैच के बाद ब्रॉडकास्टर से बात करते हुए ईशान किशन ने कहा, “मैं बस खुश हूं। मैं एक बार में एक ही मैच पर फोकस कर रहा हूं, चीजों को अपने लिए मुश्किल नहीं बना रहा, बस उन्हें आसान रख रहा हूं, जैसा कि मैंने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले कहा था। ये बस गेंद को देखने और अपना गेम खेलने के बारे में है।”उन्होंने कहा, “मैच्योरिटी से ज्यादा, ये शॉट सिलेक्शन के बारे में है। आपको पता होना चाहिए कि कब कौन सा शॉट खेलना है और किस गेंदबाज को टारगेट करना है।IPL 2026
Read Also-Tamil Nadu: कोयंबटूर में 10 साल की बच्ची की हत्या के मामले में दिनाकरन ने कार्रवाई की मांग की
मैं बस एक बार में एक गेंद पर फोकस करने की कोशिश करता हूं, हालात को समझता हूं, पिच को पढ़ता हूं और बस अपने शॉट्स खेलता हूं।”ईशान किशन ने शुक्रवार को आईपीएल के मौजूदा सीजन में अपने 500 रन भी पूरे किए। उन्होंने कहा कि चीजों को आसान रखना एसआरएच के लिए भी बहुत जरूरी था।
सनराइजर्स हैदराबाद ग्रुप स्टेज में अपने 14 मैचों के बाद पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है। उन्होंने कहा, “पैट कमिंस का टीम में आना बहुत अच्छा रहा। वे दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक हैं। हमें सही जोन में बनाए रखने का श्रेय पूरी टीम को जाता है। आपको बस चीजों को आसान रखना होता है, ये मैदान पर खेल का मजा लेने के बारे में है। इसका श्रेय सपोर्टिंग स्टाफ और पैट कमिंस को जाता है।”IPL 2026
