China पर America का खुलासा- बिना ट्रायल महीनेभर पहले से अपने लोगों को दे रहा Vaccine

वॉशिंगटन: चीन ने अचानक से पूरी दुनिया को चौंका दिया है। चीन ने अपने लोगों को कोरोना की वैक्सीन दे दी है। ये दावा किया है एक अमेरिकी अखबार ने। खबर के मुताबिक, चीन लोगों पर कोरोना वैक्‍सीन का इस्‍तेमाल करने वाला पहला देश है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने शनिवार को खुलासा किया था कि वह 22 जुलाई से ही अपने लोगों को वैक्सीन की डोज दे रहा है।

Also read जेम्स एंडरसन से पहले कौन से गेंदबाजों का ये सपना पूरा हुआ और किसका टूटा !

हालांकि, आयोग ने यह नहीं बताया कि चीन में क्लिनिकल ट्रायल के अंतिम फेज में पहुंची चार वैक्सीन में से किसे लोगों को दिया गया है। इतना ही नहीं, आयोग ने यह भी दावा किया कि लोगों पर इस वैक्सीन का कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ा है।

यदि अखबार का यह दावा सच है तो चीन ने रूस से तीन हफ्ते पहले ही अपने लोगों को वैक्सीन दे दी थी। चीन और रूस की वैक्सीन में इस बात की समानता है कि दोनों ने नैदानिक परीक्षण के मानकों को पार नहीं किया है।

चीन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि उन्होंने कुछ स्वास्थ्यकर्मियों और सरकारी उद्यमों से जुड़े कर्मचारियों को जुलाई के आखिर में आपातकालीन प्रयोग के तहत वैक्सीन की खुराक दी थी।

Also read Ecuador में कोरोना के 741 नए मामले, 46 की मौत

वहीं, रूस ने 11 अगस्त को दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन बनाने की घोषणा की थी। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा था कि उनके देश ने कोरोना की पहली वैक्सीन बना ली है।

उन्होंने बताया था कि उनकी बेटी को इसका टीका लगा है और वो अच्छा महसूस कर रही हैं। इसके बाद हाल ही में रूस ने कोरोना की दूसरी वैक्सीन बनाने की भी घोषणा की है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *