UPSC 2019 के नतीजे घोषित, प्रदीप सिंह ने किया टॉप

प्रदीप सिंह ने किया टॉप UPSC 2019 के नतीजे घोषित | Total tv, news hindi, live,

सिविल सर्विस के नतीजे आ गए हैं। संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा 2019 के नतीजे घोषित हो चुके हैं।

 

पहले नंबर पर प्रदीप सिंह, दूसरे नंबर पर जतिन किशोर और तीसरे नंबर पर प्रतिभा वर्मा रहीं। सिविल सर्विस मेन्‍स के इंटरव्‍यू 20 जुलाई से शुरू हुए थे और नतीजे आज जारी कर दिये गए। कोरोना वायरस के कारण मार्च में लगे लॉकडाउन के कारण इंटरव्‍यू पहले स्‍थगित किये गए थे। प्रदीप सिंह, जतिन किशोर, प्रतिभा वर्मा, हिमांशु जैन, जयदेव सीएस, विशाखा यादव, गणेश कुमार भासकर, अभिषेक सर्राफ, रवि जैन टॉप-10 कैंडिडेट हैं जिन्‍होंने सिविल सर्विस 2019 में टॉप किया है।

 

यूपीएससी में प्रीलिम्स और मेन्स पास करने के बाद तीसरा पायदान इंटरव्यू होता है जिसे पास करने के बाद ही जिम्‍मेदारी दी जाती हैं। इस बार कोरोना के कारण यूपीएससी के कुछ इंटरव्यू स्थगित कर दिए गए थे। बाद में यूपीएससी ने उन सभी अभ्यर्थ‍ियों को कई सुविधाएं दी थीं जो इंटरव्यू में शामिल हुए थे।

 

UPSC ने अपने बयान में कहा था कि लॉकडाउन के चलते क्योंकि रेल सेवा पूरी तरह चालू नहीं है, इसलिए आयोग ने एकबारगी उपाय के तौर पर पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए दिल्ली आने वाले कैंडिडेट्स को आने-जाने का मुआवजा देने का फैसला कर रहा है।

 

यूपीएससी ने जो कैंडिडेट्स नई दिल्ली स्थित आयोग के कार्यालय पहुंचे थे उन्हें यहां एक ‘शील्ड किट’ दी थी। इस किट में एक फेस मास्क, फेस शील्ड, सैनिटाइजर की एक बोतल और दस्ताने दिए गए थे। ये सभी इंतजाम कोरोना से बचाव के लिए किए गए थे।

 

छत्तीसगढ़ से 5 अभ्यर्थी यूपीएससी सिविल सर्विसेस 2019 में चयनित हुए है। इनमें 31 वे नंबर पर सिमी करण, 162- उमेश प्रसाद गुप्ता, 209-सूथान, 267-आयुष खरे और 434-योगेश कुमार पटेल शामिल हैं। इस परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और केंद्र सरकार के ग्रूप ए व ग्रुप बी के अधिकारियों के रूप में तैनाती मिलती है। लेकिन बहुत से लोगों का ध्यान सिर्फ आईएएस और आईपीएस के पद को लेकर रहता है।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *