Haryana: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम सम्मेलन में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत।सम्मेलन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का संबोधन। नारी शक्ति वंदन अधिनियम सम्मेलन में आकर हो रही है गर्व और गौरव की अनुभूति। नारी ने वेदों की रचना में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। नारी का सम्मान हमने अपनी संस्कृति और संस्कारों में है पाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के लिए विशेष योजनाएं बनाने का किया काम।
आज चंडीगढ़ में आयोजित ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ सम्मेलन में उपस्थित समस्त मातृशक्ति को मेरा सादर प्रणाम। यह अवसर मेरे लिए मात्र एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि गर्व और भावनाओं से ओतप्रोत एक उत्सव है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी द्वारा पानीपत की पुण्यभूमि से किया गया ‘बेटी… pic.twitter.com/nB86hnoyjF
— Nayab Saini (@NayabSainiBJP) April 15, 2026
Read Also: Israel: इजराइल ने लेबनान में हिजबुल्लाह के कई ठिकानों पर किया हमला, लेबनान में बढ़ा मृतकों का आंकड़ा
हरियाणा के पानीपत से प्रधानमंत्री ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत की।यहां उपस्थित बहनों ने अपने-अपने क्षेत्र में की है महारत और दी है समाज को एक नई दिशा।हरियाणा में लिंगानुपात 871 से बढ़कर 923 हुआ।महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चलाई कई योजनाएं।पोषण अभियान, आंगनबाड़ी सेवाएं, महिलाओं के लिए हेल्पलाइन और निर्भया फंड जैसी योजनाएं महिलाओं को सुदृढ़ करने के लिए चलाई।
Read Also: Delhi: CBSE ने जारी किया 10वीं क्लास का रिजल्ट, 93.7 प्रतिशत छात्र हुए पास
पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व देने का काम हरियाणा सरकार ने किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को वर्ष 2029 में किया जाएगा लागू। ये अधिनियम देश की संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर मुख्य धारा में लाने का करेगा काम। हरियाणा प्रदेश में भी महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही है कई महत्वपूर्ण योजनाएं।
