कोर्ट में पेश होकर CM केजरीवाल ने कानूनी प्रक्रिया का किया सम्मान : आतिशी मार्लेना

लोकसभा चुनाव की सियासी सरगर्मियों के बीच देश की राजधानी दिल्ली में AAP और BJP के बीच वार पलटवार का सियासी खेल जारी है। दिल्ली शराब नीति मामले में CM अरविंद केजरीवाल को ED के भेजे गए एक के बाद एक समनों की अवहेलना को लेकर राउज एवेन्यू कोर्ट में दायर प्रवर्तन निदेशालय(ED) की शिकायती याचिका पर दिल्ली CM केजरीवाल बीते दिन कोर्ट में पेश हुए थे और उन्हें कोर्ट से जमानत भी मिल गई थी। जिसके बाद अब केजरीवाल सरकार में कैबिनेट मंत्री आतिशी मार्लेना ने फिर एक बार BJP को निशाने पर लिया है।

CM केजरीवाल ने सबका मुँह बंद किया :आतिशी

दिल्ली सरकार में वित्त एवं शिक्षा मंत्री आतिशी मार्लेना ने ट्वीट कर लिखा कि, “CM अरविंद केजरीवाल ने ख़ुद कोर्ट में पेश में होकर, कानूनी प्रक्रिया का सम्मान किया। भाजपा वाले कह रहे थे कि केजरीवाल जी ED और कोर्ट से भाग रहे है; लेकिन उन्होंने सबका मुँह बंद किया। कोर्ट ने केजरीवाल जी को ज़मानत भी दे दी। कोर्ट अब तय करेगा कि ED के समन क़ानूनी हैं या ग़ैर-क़ानूनी है।”

Read Also: INLD: लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ सियासी बयानबाजी जारी, पूर्व CM ओपी चौटाला ने दिया ये बयान

इसके साथ ही उन्होंने कहा “कोर्ट के फ़ैसले का इंतज़ार किए बिना मोदी जी की ED ने एक और समन भेज दिया। तथाकथित शराब घोटाले में अभी तक गिरफ़्तार नहीं कर पाए तो अब मोदी जी ने एक नए फर्जी केस के ज़रिए भी गिरफ़्तार करने की साज़िश शुरू कर दी। मोदी जी लोक सभा चुनाव से पहले हर हाल में अरविंद केजरीवाल को गिरफ़्तार करना चाहते हैं। ये कैसी गुंडागर्दी है? अब क्या ED और CBI का मोदीजी के गुंडे होने के सिवा कोई और अस्तित्व रह गया है?”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *