दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने सीएम केजरीवाल के लिए कही ये बात

Saurabh Bharadwaj

Saurabh Bhardwaj: दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने सोमवार को कोर्ट के उस आदेश का स्वागत किया जिसमें एम्स को अरविंद केजरीवाल की जांच के लिए मेडिकल बोर्ड गठित करने का निर्देश दिया गया है। ताकि ये देखा जा सके कि उनके शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए इंसुलिन की जरूरत है या नहीं।

Read also-पीएम मोदी की तुलना ओसामा से करने पर गरमाई सियासत ! जानें क्या है ये पूरा मामला

सौरभ भारद्वाज ने कही ये बात
“मुख्यमंत्री जी को आज 22 दिन हो गए तिहाड़ के अंदर। तीन हफ्ते से वो ये बात कर रहे हैं कि उनके सुगर लेवल हाई चल रहे हैं। उनको कोई डायबिटीज का स्पेशलिस्ट डॉक्टर देखे। उनको इंसुलिन की जरूरत है। उनको इंसुलिन नहीं दी जा रही। केंद्र सरकार की तरफ से भाजपा की तरफ से बार-बार कहा जा रहा है कि नहीं जेल में डायबिटीज की स्पेशलिस्ट है।

Read Also: Depression: पुरुषों में क्यों होता है इतना गुस्सा? कहीं इस बीमारी के शिकार तो नहीं…

वो उनको देख रहा है। आज कोर्ट के फैसले से ये बात साबित हो गई कि डायबिटीज का कोई स्पेशलिस्ट उन्हें नहीं देख रहा था और कोर्ट ने आदेश दिया कि एक मेडिकल बोर्ड बने। जो एम्स का हो, जिसके अंदर स्पेशलिस्ट हों और वो उनकी सेतह की, उनके स्वास्थ्य की देखभाल वो बोर्ड करे। ये स्वागत योग्य कदम है। लिहाजा वो अपने प्राइवेट डायबिटीज के स्पेशलिस्ट को दिखावना चाहते थे। तिहाड़ में डायबिटीज का कोई स्पेशलिस्ट नहीं था।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *