उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की 32वीं बैठक को लेकर CM भगवंत मान ने कहा- हम डटकर पंजाब के हकों की रक्षा करेंगे

Punjab

हरियाणा के फरीदाबाद स्थित सूरजकुंड में बीते दिन उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की 32वीं बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता देश के गृह मंत्री अमित शाह ने की। इस बैठक में शामिल होने के बाद आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मीडिया के समक्ष अपनी बात रखी है। Punjab

Read Also: Congress: कांग्रेस ने वोट चोरी पर तंज कस चुनाव आयोग पर लगाया ये गंभीर आरोप

आपको बता दें, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में बीते सोमवार को फरीदाबाद स्थित सूरजकुंड में उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की 32वीं बैठक हुई। इस बैठक में 6 राज्यों हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री शामिल हुए थे। इस बैठक को लेकर आज पंजाब के CM भगवंत मान ने पंजाब के हक की बात कही है। उन्होंने कहा कि पंजाब से सब लेना चाहते हैं मगर कोई कुछ देना नहीं चाहता। Punjab

पंजाब के CM भगवंत मान ने मीडिया के समक्ष कहा है कि, कल गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की मीटिंग हुई है। मैंने वहाँ पंजाब का पक्ष रखा है। मैंने कहा — केंद्र सरकार कहती है कि पंजाब यूनिवर्सिटी दे दो, एक राज्य कहता है कि हैडवर्क्स दे दो, एक कहता है कि चंडीगढ़ दे दो।
जो भी आता है कि पंजाब से लेना चाहता है लेकिन जब हम कहते हैं कि हमें कुछ दे दो तो कुछ भी नहीं दिया जाता। आज तक केंद्र सरकार से बाढ़ आपदा का ₹1600 Crore तक नहीं मिला है। Punjab

CM मान ने कहा, “कल हुई बैठक में कुल 28 मुद्दे उठाए गए, जिनमें से 11 मुद्दे पंजाब और पंजाब के पानी से संबंधित थे। इन 11 मुद्दों में सभी पंजाब के खिलाफ थे। मीटिंग में किसी भी पड़ोसी राज्य ने पंजाब के हक की बात नहीं की। सभी पंजाब के पानी, बांधों और बिजली जैसे संसाधनों को लूटने के लिए पूरी तरह तैयार बैठे हैं। लेकिन हम डटकर पंजाब के हकों की रक्षा करेंगे।” Punjab

Read Also: UP: प्रयागराज में अवैध कब्जा हटाने गई राजस्व टीम पर हमला, बाल-बाल बचे नायब तहसीलदार

पंजाब CM मान ने ये भी कहा कि, “पिछली सरकारों की गलतियों के कारण केंद्र सरकार ने पंजाब को कई तरह के हक़ों से वंचित रखा हुआ है। हमें अपने हक़ लेने के लिए अदालतों में जाना पड़ता है। हम हमेशा पंजाब के हकों के लिए अपनी आवाज़ बुलंद करते रहेंगे। वहीं दिल्ली में प्रदूषण के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण का कारण पंजाब का धुआँ नहीं, बल्कि दिल्ली सरकार की नाकामी है, जिसे पंजाब के सिर मढ़ा जा रहा है। अभी हमारी धान की फ़सल का 20 प्रतिशत भी नहीं कटा था और दिल्ली का AQI 400 से पार था। हमारे किसानों को बदनाम करने के बजाय दिल्ली पर ध्यान दे सरकार।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *