UP: प्रयागराज में अवैध कब्जा हटाने गई राजस्व टीम पर हमला, बाल-बाल बचे नायब तहसीलदार

UP:  जिले के गंगा नगर में बहरिया थाना अंतर्गत ग्राम करनाईपुर में एसडीएम (फूलपुर) के आदेश पर पट्टे की जमीन से अवैध कब्जा खाली कराने गई राजस्व टीम पर हमला किए जाने के मामले में पुलिस ने 13 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एसीपी (फूलपुर) विवेक यादव ने बताया कि एसडीएम फूलपुर के बेदखली आदेश का अनुपालन करने राजस्व की टीम सोमवार शाम बहरिया थाना अंतर्गत ग्राम करनाईपुर गई थी जहां जमीन पर पहले से काबिज कुछ लोगों ने राजस्व टीम पर हमला कर दिया। UP: 

Read also- UP: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस पलटी, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

उन्होंने बताया कि इस हमले में नायब तहसीलदार राजीव शुक्ला के सिर में चोट लगी है।हालांकि उनकी स्थिति अब सामान्य है। राजस्व निरीक्षक की तहरीर पर थाना बहरिया में 13 नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। यादव ने बताया कि इस मामले में दो नामजद अभियुक्तों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।UP: 

Read also- UP: सोनभद्र में खदान धंसने से मचा हड़कंप, अब तक 7 की मौत…रेस्क्यू अभियान जारी

बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगी हुई हैं और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।उन्होंने बताया कि हमले के दौरान अज्ञात लोगों ने एक झोपड़ी में आग लगा दी थी जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई थी। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *