CM नायब सैनी ने प्रदेश में लागू होने वाले 3 नए आपराधिक कानूनों और विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज प्रदेश में लागू होने वाले तीन नए आपराधिक कानूनों और विकास कार्यों की प्रगति को लेकर अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस मीटिंग से पहले CM सैनी ने PM मोदी के ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी देखा।

Read Also: शादी का झूठा वादा करके कई महिलाओं से की लाखों की ठगी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

आपको बता दें, हरियाणा में लागू होने वाले तीन नए आपराधिक कानूनों और विकास कार्यों की प्रगति को लेकर सोमवार को CM सैनी ने अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक की जानकारी देते हुए CM ने बताया

हरियाणा में 28 फरवरी तक तीन नए आपराधिक कानून लागू कर दिए जाएंगे।इनमें भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) 2023 शामिल हैं। ये कानून न्याय प्रक्रिया को आसान बनाने और त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के लिए लागू किए जा रहे हैं।ऐसा करने वाला हरियाणा पहला राज्य बनेगा।

इस कानून में सभी प्रक्रियाओं को पूरा करने के लिए टाइमलाइन भी निर्धारित की गई है।इस कानून के लागू होने के बाद FIR दर्ज होने से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक 3 साल में न्याय मिलेगा। इतना ही नहीं,तीन नए कानूनों में 7 साल या उससे अधिक की सजा पाने वाले अपराधों में फॉरेंसिक जांच को अनिवार्य कर दिया गया है। नए कानूनों में पहली बार मॉब लिंचिंग को परिभाषित किया गया है।इन कानूनों में 60 दिनों के अंदर कुल 15 दिनों की रिमांड का प्रावधान किया गया है। देश की हर क्षेत्रीय भाषा में इन कानूनों को उपलब्ध कराया जाएगा।

Read Also: अफवाहों पर ध्यान न दें, प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर सब कुछ व्यवस्थित है- रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

इससे पहले CM सैनी ने PM मोदी के ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम को देखकर कहा कि, “”परीक्षा पे चर्चा” के माध्यम से बच्चों का हौसला बढ़ाने के लिए यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय @narendramodi जी का धन्यवाद। मैं युवाओं को कहना चाहूंगा कि डर के बजाय खुशी के साथ परीक्षाओं को एक त्योहार की तरह मनाएं।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *