जींद के सफीदों में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कर CM नायब सैनी ने विपक्ष पर बोला हमला

Safidon

जींद के सफीदों(Safidon) में आज हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने धन्यवाद एवं विकास रैली में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस रैली में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कर CM सैनी ने विपक्ष को निशाने पर लेते हुए कहा कि, “विपक्ष के पास कोई काम नहीं है, वो सिर्फ भ्रम फैलाने का काम करते हैं। BJP की सरकार में हो रहा विकास कांग्रेस को रास नहीं आ रहा है।” Safidon 

Read Also: WAR NEWS: मिडिल ईस्ट की जंग में आया नया मोड़, ईरान का दावा-‘मार गिराए अमेरिकी फाइटर जेट्स’

सफीदों रैली में CM नायब सैनी का संबोधन

सफीदों में आयोजित रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संबोधित करते हुए कहा कि, ” सफीदों की यह धरती हरियाणा की राजनीतिक चेतना और जन विश्वास की मजबूत पहचान है। आज यहां 49 करोड़ 73 लाख रुपये की लागत की 10 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास किए हैं। इनमें 19 करोड़ 31 लाख रुपए लागत के 6 उद्घाटन और 30 करोड़ 42 लाख रुपए की लागत के 4 शिलान्यास शामिल है।” Safidon 

मुख्यमंत्री ने कहा- इस हलके के विकास के लिए पिछले साढ़े 11 वर्षों के कार्यकाल में 206 घोषणाएं हुई जिनमें से 181 का काम पूरा तथा शेष पर काम चल रहा है। हमारी सरकार ने इस हलके में विकास कार्यों पर पिछले साढ़े 11 वर्षों में 1594 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। जींद जिले के 15 हजार से अधिक युवाओं को पिछले साढ़े 11 वर्षों में सरकारी नौकरी दी गई है।

इसके साथ ही CM सैनी ने घोषणाएं करते हुए कहा कि सिवाना माल गांव में पशु अस्पताल की नई बिल्डिंग बनाई जाएगी। सफीदों में रामसर पार्क का निर्माण, ऑडिटोरियम निर्माण का कार्य भी शीघ्र कराया जाएगा। सफीदों में छात्रों के लिए एक ई लाइब्रेरी भी बनवाई जाएगी। सफीदों में महात्मा ज्योतिबा फुले के नाम से एक प्रवेश द्वार बनवाया जाएगा। खेड़ा खेमवती में 33KV सबस्टेशन पर लगे पावर ट्रांसफार्मर की क्षमता भी बढ़ाई जाएगी। सिवाना माल में 33KV का सबस्टेशन बनाया जाएगा। Safidon 

इसके साथ ही CM सैनी ने कहा कि सफीदों में बीएससी नर्सिंग कॉलेज के भवन का निर्माण जल्द ही करवाया जाएगा। सफीदों विधानसभा के विभिन्न गांव के सरकारी स्कूलों में सिविल वर्क के लिए एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की। खेड़ा खेमावती गांव के प्राथमिक विद्यालय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की पुरानी बिल्डिंग को कंडम घोषित होने के उपरांत नए कमरों का निर्माण भी करवाया जाएगा। सफीदों फायर स्टेशन को दो फायर टेंडर दिए जाएंगे। सफीदों क्षेत्र में कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के अंतर्गत आने वाले तीर्थों पर विकास कार्य के लिए दो करोड रुपये खर्च किए जाएंगे। Safidon 

Read Also: WEST BENGAL: चुनाव आयोग ने कोलकाता में 4 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने का दिया आदेश

इसके अलावा सफीदों में बीडीपीओ कार्यालय के भवन का निर्माण कार्य करवाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही जन स्वास्थ्य विभाग के विकास कार्यों के लिए 10 करोड रुपये देने की भी घोषणा की। सफीदों की अनाज मंडी और सब्जी मंडी के विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ रुपये देने की बात कही। Safidon 

विभिन्न सड़कों के चौड़ीकरण व मरम्मत के लिए भी मुख्यमंत्री ने 6 करोड़ रुपय़े देने की घोषणा की। सफीदों में बनवाया जाएगा नया रेस्ट हाउस जिस पर लगभग साढ़े 9 करोड़ रुपये खर्च आएगा। गांव के विकास कार्यों के लिए अलग से 5 करोड़ रुपये देने की घोषणा की और सफीदों के अस्पताल को 100 बेड के अस्पताल में अपग्रेड भी किया जाएगा।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *