उत्तराखंड में 10 मई से चार धाम यात्रा शुरू चुकी है। तीर्थ यात्रा के मद्देनजर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को समीक्षा बैठक की है। चारधाम यात्रा को लेकर CM धामी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर कई जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं।
Read Also: Medical Report: स्वाति मालीवाल के बाएं पैर और दाहिने गाल पर चोट के निशान
CM पुष्कर धामी ने शनिवार को नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं के संबंध की समीक्षा करते हुए चारधाम ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा आने वाले समय में चारधाम यात्रा के अलावा और भी तीर्थ यात्राएं होने वाली हैं। चारधाम यात्रा के अलावा कांवड़ यात्रा, पूर्णागिरि यात्रा सहित प्रदेश के अंदर संपन्न होने वाली विभिन्न यात्राओं के कुशल प्रबंधन और संचालन हेतु आवश्यकता अनुसार यात्रा प्राधिकरण की ओर से भी विचार किया जाए।
CM धामी ने कहा कि उत्तराखंड में प्रवेश कर रहे प्रत्येक श्रद्धालु को चारधाम के सुगमता पूर्वक दर्शन करवाना हम सभी की जिम्मेदारी है। श्रद्धालुओं का सहभागी बनकर हमें उनकी यात्रा संपन्न करवानी है। उन्होंने तीर्थ यात्रा को लेकर अधिकारियों को हमेशा अलर्ट मोड में रहने के दिशा निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने होल्डिंग पॉइंट्स पर सभी मूलभूत सुविधाओं के साथ ही शौचालयों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। अत्यधिक भीड़ बढ़ने पर गाड़ियों की निकासी हेतु वैकल्पिक मार्गों पर विचार करने को कहा है। उन्होंने अधिकारियों को यात्रा मार्ग पर नियमित रूप से सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
Read Also: Politics News: हम सत्ता में आए तो एक समान जीएसटी की व्यवस्था लागू करेंगे- मल्लिकार्जुन खरगे
इसके अलावा CM धामी ने कहा कि आगामी छुट्टियों एवं वीकेंड के दृष्टिगत भी सभी तैयारियां पूर्ण करें, क्योंकि गर्मियों में अनेकों लोग छुट्टियां मनाने पहाड़ों की ओर निकलते हैं। उन्होंने हरिद्वार, देहरादून, पौड़ी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी के जिलाधिकारी एवं प्रशासन से आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा सभी अधिकारी ग्राउंड में जाकर श्रद्धालुओं से फीडबैक भी लें ताकि समय रहते जो भी कमियां हों उनको भी दूर किया जाए।
इस संबंध मेंं जानकारी देते हुए CM धामी ने ट्वीट कर कहा कि “वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से चारधाम यात्रा की समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारियों और जिलाधिकारियों को यात्रा मार्गों पर पेयजल, शौचालय और स्वास्थ्य से जुड़ी आवश्यक सेवाओं को दुरस्त करने के निर्देश दिए। अधिकारीगण धरातल पर जाकर व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग करेंगे। अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि यात्रा मार्ग पर तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के ठहरने और खान-पान की उचित व्यवस्था की जाए। यात्रा मार्ग पर व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की जा रही हैं। हमारा प्रयास है कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्घालु यहां से अच्छे अनुभवों को साथ लेकर जाएं।”
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter
