Uttar Pradesh: बस और ऑटो-रिक्शा की टक्कर में बच्ची समेत तीन लोगों की मौत

Uttar Pradesh: बुलंदशहर के गुलावठी क्षेत्र में रविवार को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस और एक ऑटो-रिक्शा की टक्कर में एक बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई।

पुलिस क्षेत्राधिकारी भास्कर मिश्रा ने यहां बताया कि गुलावठी क्षेत्र में मेरठ-बुलंदशहर मार्ग पर परिवहन निगम की एक बस और ऑटो-रिक्शा की टक्कर हो गयी और इस घटना में आसिया (59), रजिया (22) और नेमत (चार) की मौत हो गयी। वे सभी गुलावठी थाना क्षेत्र के निवासी थे।

Read Also: Haryana News: हरियाणा के नूंह जिले में इंटरनेट सेवाएं बंद

उन्होंने बताया कि हादसे में एक अन्य व्यक्ति जख्मी हो गया है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मिश्रा ने बताया कि टक्कर के बाद बस चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया तथा पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *