सीएम नायब सिंह सैनी ने आज दिल्ली में पीएम मोदी से की मुलाकात

HARYANA CM MEETS NARENDRA MODI, HARYANA CM NAYAB SINGH SAINI, PM NARENDRA MODI, पीएम मोदी से मिले नायब सिंह सैनी, HARYANA CM MEETS NARENDRA MODI, HARYANA CM NAYAB SINGH SAINI MEETS PM NARENDRA MODI IN NEW DELHI UPDATE"

Cm Saini Meets Pm Modi : मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी को दीपावली की शुभकामनाएँ दी है,साथ ही राज्य से जुड़े कई अहम विषयों भी चर्चा की है। हरियाणा के नवनियुक्त मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार मुलाकात की है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पीएम मोदी को दीपावली पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं, साथ ही राज्य से जुड़े कई अहम विषयों पर भी चर्चा की है.Cm Saini Meets Pm Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी और पीएम की मुलाकात की तस्वीर भी सामने आई है। इसमें मुख्यमंत्री नायब सैनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गरमजोशी से मुलाकात कर रहे हैं,साथ ही मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पीएम मोदी को भगवान कृष्ण के कुरुक्षेत्र में अर्जुन को दिखाएं विराट स्वरूप वाली कांस्य प्रतिमा भी भेंट की है।

Read also- दिलजीत दोसांझ के दिल-लुमिनाती कॉन्सर्ट में प्रशंसकों की भीड़ के कारण दिल्ली में लगा ट्रैफिक जाम

पीएम मोदी से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा है कि हरियाणा के कई विषयों को लेकर प्रधानमंत्री जी  से चर्चा हुई है।मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि आने वाले दिनों में हरियाणा में तीव्र गति से विकास होगा। सीएम नायब सैनी ने आगे कहा कि चाहे मेट्रो हो या रोड और रेल नेटवर्क हो जो भी विकास कार्य होंगे वो तेजी से कराए जाएंगे

Read also- लंबे-लंबे शब्द देखकर बढ़ जाती है हार्टबीट, तो आप है इस फोबिया के शिकार

इसके साथ ही मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा है कि कई विषयों पर प्रधानमंत्री ने जानकारी ली है मुख्यमंत्री नायब सैनी ने ये भी कहा है कि खाली हुई राज्य सभा सीट पर जल्द पार्टी आलाकमान फैसला लेगा।सीएम सैनी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए आगे कहा कि विपक्ष अभी अपना नेता ही तय नहीं कर पा रहा है।आपस में उलझ रहे हैं। विपक्ष की भूमिका भी संदेह के घेरे में है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *