Crime News: दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पुलिस मुठभेड़ में फरार आरोपी गिरफ्तार

Crime News: दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में हुई फायरिंग की वारदात में फरार चल रहा आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। दक्षिण-पूर्वी जिले की एटीएस टीम ने अमर कॉलोनी इलाके में मुठभेड़ के बाद कुख्यात अपराधी भारत उर्फ तेजा को गिरफ्तार किया। इस दौरान हुई फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी, वहीं एक पुलिसकर्मी की जान बुलेटप्रूफ जैकेट की वजह से बच गई।Crime News

Read also- Bollywood: कांग्रेस नेता शशि थरूर बोले- द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ बेहतरीन सीरीज

सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार बदमाश न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थाने में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में वांछित था। दीपावली की रात यानी 20 और 21 अक्टूबर के बीच दो घोषित अपराधियों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसमें आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर फायरिंग की थी और फिर फरार हो गया था। पुलिस उसे लगातार तलाश रही थी।26 और 27 अक्टूबर की दरमियानी रात पुलिस को सूचना मिली कि कुख्यात आरोपी आस्था कुंज पार्क के पास दिखाई दिया है। इंस्पेक्टर अजय दलाल के नेतृत्व में एएटीएस की टीम ने इलाके में घेराबंदी की। जब पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की, तो उसने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। गोली हेड कांस्टेबल शेर सिंह की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी, जिससे उनकी जान बच गई। जवाबी फायरिंग में एसआई जितेंद्र ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जो आरोपी के पैर में लगी।Crime News

Read also-Haryana News: बहन को ब्लैकमेल की धमकी से आहत होकर युवक ने की आत्महत्या, जानिए क्या है पूरा मामला!

इसके बाद पुलिस ने उसे तुरंत काबू में लेकर एम्स ट्रॉमा सेंटर भेज दिया। मौके से एक देसी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस और तीन खाली खोखे बरामद किए गए।दक्षिण-पूर्वी जिले के डीसीपी हेमंत तिवारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी भारत उर्फ तेजा की उम्र 28 साल है और वह तैमूर नगर के आईजी कैंप का निवासी है। उस पर हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट समेत 9 गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह पार्क के आसपास लोगों को डराने और लूटपाट करने की योजना बना रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।Crime News

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *