Politics: मुख्यमंत्री सुक्खू ने खोला EVM के खिलाफ मोर्चा, बोले- बैलट पेपर से हो चुनाव

CM Sukhu on EVM:

CM Sukhu on EVM: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को कहा कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की कार्यप्रणाली पर संदेह को दूर करने के लिए बैलट पेपर का इस्तेमाल कर चुनाव कराए जाने चाहिए क्योंकि तकनीक को हैक किया जा सकता है।सुक्खू ने यहां संवाददाताओं से कहा, “ईवीएम निर्माताओं ने उत्पादन बंद कर दिया है और अगर उनके कामकाज पर संदेह है तो आम जनता की मांग पर बैलट पेपर का इस्तेमाल कर चुनाव कराए जाने चाहिए।”

Read also- दिल्ली में जारी रहेगा ग्रैप-4, स्कूलों, कॉलेजों शुरू करने पर सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा बयान

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नीत महायुति गठबंधन ने 288 में से 230 सीट पर जीत हासिल की थी, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने ये टिप्पणी की।चुनाव में विपक्षी महाविकास आघाड़ी (एमवीए) के खाते में 46 सीटें आई।सुक्खू ने कहा, “किसी भी तकनीक को हैक किया जा सकता है और यहां तक कि एलन मस्क (सोशल मीडिया कंपनी ‘एक्स’ के मालिक) ने भी ये बात कही है।”

Read also- Business News: महाराष्ट्र में BJP की जीत से शेयर बाजार हुआ बम-बम, Sensex 80,000 के पार

कांग्रेस, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के कई नेताओं ने ईवीएम के कामकाज में अनियमितताओं का आरोप लगाया और दावा किया कि मशीनों के खिलाफ बड़ी संख्या में शिकायतें सामने आई हैं।सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि इस अवधि के दौरान कई विभागों के कामकाज में बदलाव कर वे राज्य की अर्थव्यवस्था को पटरी पर ले आए हैं और वे राज्य के लोगों के हित में साहसिक कदम उठाना जारी रखेंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *