तमिलनाडु: CM विजय ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष पुलिस इकाई ‘सिंगप्पन’ की शुरुआत की

Singappan

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने बुधवार को महिलाओं की सुरक्षा बढ़ाने के लिए विशेष पुलिस इकाई ‘सिंगप्पन’ (Singappan) की शुरुआत की। उन्होंने महिलाओं और बच्चों के साथ अपराधों को रोकने एवं उन्हें बेहतर सुरक्षा प्रदान करने के लिए इस गठित विशेष बल के प्रतीक चिन्ह का भी अनावरण किया।

मुख्यमंत्री विजय ने विशेष बल के लिए विशेष गश्ती वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और स्वयं भी एक वाहन चलाया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि देश में पहली बार महिलाओं की सुरक्षा के लिए गठित यह विशेष इकाई ड्रोन से गश्त करेगी। उन्होंने महिलाओं के साथ अपराधों को कतई बर्दाश्त नहीं करने का वादा करते हुए त्वरित कार्रवाई और कड़ी सजा का आश्वासन दिया। Singappan

Read Also: पश्चिम एशिया संकट के बीच पीएम मोदी ने की कुवैत के अमीर से बातचीत

विजय ने महिलाओं के साथ अपराधों से होने वाली गहरी पीड़ा का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसे अपराध एवं मादक पदार्थों का इस्तेमाल आपस में जुड़े हुए हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि मादक पदार्थों के अभिशाप को जड़ से उखाड़ फेंकना होगा। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों का मुद्दा कोई नहीं है।

मुख्यमंत्री विजय ने कहा, “लंबे समय तक नजरअंदाज करने से इसकी जड़ें बहुत गहराई तक फैल चुकी हैं। मुझे लगता है कि मुझे आपको यह स्पष्ट रूप से बताने की आवश्यकता नहीं है कि इतने वर्षों तक इसे अनदेखा करने के लिए कौन जिम्मेदार है। इसके साथ ही उन्होंने कहा विशेष इकाई के लिए पहले चरण में 354 करोड़ रुपये से अधिक का आवंटन किया जाएगा और दूसरे चरण में इस इकाई में 2,500 नए पद सृजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने विशेष परेड की सलामी ली और पुलिस बैंड ने विशेष प्रस्तुती पेश की।” Singappan Singappan

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *