पश्चिम एशिया संकट के बीच पीएम मोदी ने की कुवैत के अमीर से बातचीत

Daman

Delhi: पश्चिम एशिया में बने संकट के बीच पीएम मोदी ने आज कुवैत के अमीर से टेलीफोन पर बातचीत की है ।इस दौरान पीएम मोदी ने तनाव कम करने, संवाद और कूटनीति के आह्वान को फिर से दोहराया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुवैत के अमीर से बातचीत की है।

Read Also-अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 43 पैसे गिरकर 95.61 पर हुआ बंद

दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर विचारों का आदान-प्रदान किया है।प्रधानमंत्री ने कुवैत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता पर हमलों की भारत की ओर से कड़ी निंदा दोहराई है।प्रधानमंत्री ने तनाव कम करने, संवाद और कूटनीति के आह्वान को फिर से दोहराया है।प्रधानमंत्री ने कुवैत में भारतीय समुदाय की भलाई और सुरक्षा पर व्यक्तिगत ध्यान देने के लिए महामहिम अमीर को धन्यवाद दिया है।

Read Also- Haryana: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने CM सैनी से की मुलाकात, क्रिकेट और खेल प्रतिभाओं पर की चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कुवैत राज्य के अमीर, महामहिम शेख मेशाल अल-अहमद अल-जाबेर अल सबाह के साथ टेलीफोन पर बातचीत की है।दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया में विकसित हो रही सुरक्षा स्थिति पर विचारों का आदान-प्रदान किया।प्रधानमंत्री ने तनाव बढ़ने पर गहरी चिंता व्यक्त की और कुवैत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता पर हमलों की भारत की कड़ी निंदा को दोहराया।

 प्रधानमंत्री ने शांति और स्थिरता की शीघ्र बहाली के लिए तनाव कम करने, संवाद और कूटनीति के आह्वान को दोहराया। प्रधानमंत्री ने कुवैत में रहने वाले विशाल भारतीय समुदाय की निरंतर भलाई और सुरक्षा पर व्यक्तिगत रूप से ध्यान देने के लिए महामहिम अमीर को धन्यवाद दिया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *