CM Vijay Swearing In Ceremony : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को सी. जोसेफ विजय के तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर उन्हें बधाई दी और कहा कि राज्य ने एक नई पीढ़ी, एक नई आवाज और एक नई कल्पना को चुना है।राहुल गांधी ने चेन्नई में विजय के शपथग्रहण समारोह में भाग लिया और कार्यक्रम की तस्वीरें सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा कीं।विजय ने रविवार को एक भव्य समारोह में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।CM Vijay Swearing In Ceremony
Read also- Bollywood: मदर्स डे पर सोनम कपूर ने फैंस को दिया सरप्राइज, दूसरे बेटे का नाम किया रिवील
इसके साथ ही राज्य में 60 वर्षों बाद पहली बार गैर-डीएमके (द्रविड़ मुनेत्र कषगम) और गैर-एआईएडीएमके (ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम) सरकार बनी है। विपक्ष के नेता ने ‘एक्स’ पर कहा कि तमिलनाडु ने चुनाव कर लिया है। एक नई पीढ़ी। एक नई आवाज। एक नई कल्पना। थिरु विजय को मेरी शुभकामनाएं- आशा है कि वे तमिलनाडु की जनता की आशाओं को पूरा करेंगे।कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी विजय को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई देते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है
लंबे समय से राज्य की राजनीतिक और सामाजिक चेतना को परिभाषित करने वाले आदर्श टीवीके प्रमुख के नेतृत्व में सरकार को आगे भी दिशा देते रहेंगे।मल्लिकार्जुन खरगे ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘विजय के तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर मैं उन्हें, तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) पार्टी और पूरे गठबंधन को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि इस सरकार का गठन आत्मसम्मान, सामाजिक न्याय, सशक्तीकरण और तर्कसंगत सोच जैसे उन मूल्यों की स्थायी ताकत को दोहराता है
Read also- असम में एनडीए नेताओं ने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया
जिन्होंने तमिलनाडु की राजनीतिक और सामाजिक चेतना को लंबे समय से आकार दिया है।ये विरासत पेरियार और कामराज द्वारा गढ़ी गई थी।कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा, ‘‘तमिलनाडु के लाखों लोगों, खासकर महत्वाकांक्षी युवाओं ने टीवीके पर भरोसा जताया है। मुझे विश्वास है कि उनके नेतृत्व में ये आदर्श शासन का मार्गदर्शन करते रहेंगे और देश को प्रेरित करेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसी कामना है कि नई सरकार को करुणा, समावेशिता और प्रतिबद्धता के साथ लोगों की सेवा करने में बड़ी सफलता मिले।CM Vijay Swearing In Ceremony CM Vijay Swearing In Ceremony CM Vijay Swearing In Ceremony CM Vijay Swearing In Ceremony
