असम में एनडीए नेताओं ने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया

Himanta Biswa Sarma, Assam News, Himanta Biswa Sarma, Assam NDA leaders, Assam BJP, Assam new Govt, JP Nadda, Nayab Saini, देश News,

Himanta Biswa Sarma: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के नेताओं ने असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य से रविवार को मुलाकात की और विधानसभा के लिए सदन का नेता चुने गए हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में सरकार बनाने का दावा पेश किया।ये असम में एनडीए की लगातार तीसरी सरकार होगी।बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार पहली बार 2016 में सत्ता में आई थी, जिसकी बागडोर सर्वानंद सोनोवाल के हाथ में थी। वर्ष 2021 में मुख्यमंत्री बने हिमंता बिस्वा सरमा एक और इतिहास रचने की दहलीज पर हैं।

Read also- Sports: ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले भारतीय महिला टीम का एक छोटा कैंप लगेगा

वे असम में लगातार दो कार्यकाल तक मुख्यमंत्री पद संभालने वाले एकमात्र गैर-कांग्रेसी मुख्यमंत्री होंगे।एक अधिकारी ने बताया कि बीजेपी के केंद्रीय पर्यवेक्षक और केंद्रीय मंत्री जे. पी. नड्डा और सह-पर्यवेक्षक और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी शर्मा और एनडीए के अन्य नेताओं के साथ लोक भवन पहुंचे।उन्होंने बताया, ‘‘एनडीए नेताओं ने सरकार बनाने का दावा पेश किया और राज्यपाल ने तीनों घटक दलों द्वारा हस्ताक्षरित आवेदन स्वीकार कर लिया।Himanta Biswa Sarma Himanta Biswa Sarma Himanta Biswa Sarma

Read also- Politics: तमिलनाडु के CM के तौर पर विजय के शपथ ग्रहण पर राहुल गांधी का बयान

असम में एनडीए में बीजेपी के अलावा असम गण परिषद और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) भी शामिल हैं।एनडीए ने विधानसभा चुनाव में दो-तिहाई बहुमत हासिल कर लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की है।विधानसभा की 126 सीट में से बीजेपी ने 82 पर जीत हासिल की, जबकि सहयोगी दलों- असम गण परिषद और बीपीएफ ने 10-10 सीट जीतीं।नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 12 मई को खानापारा पशु चिकित्सा महाविद्यालय में होगा और इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विभिन्न केंद्रीय मंत्री, एनडीए के घटक दलों के नेता और अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।Himanta Biswa Sarma Himanta Biswa Sarma Himanta Biswa Sarma

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *