सीएम योगी ने की हाथरस केस में सीबीआई जांच की सिफारिश

लखनऊ। देशभर में इस समय हाथरस कांड की गूंज सुनाई दे रही है और वहीं विपक्ष लगातार उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर हमलावर है। इस बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने हाथरस केस में सीबीआई जांच की सिफारिश की है। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर दी है।

आपको बता दें, यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने आज हाथरस गैंगरेप और हत्‍या केस की जांच सीबीआई को सौंपने की सिफारिश की है। सरकार आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कह रही है। वहीं पीड़ित परिवार डीएम पर कार्रवाई करने की मांग कर रहा है। हाथरस मामले को लेकर योगी सरकार पर राजनीतिक दल लगातार सवाल खड़े कर रहे हैं। विपक्षी दल योगी सरकार के खिलाफ विरोध जता रहे हैं। राहुल-प्रियंका लगातार कह रहे हैं कि जब तक पीडि़त को न्‍याय नहीं मिलेगा उन्‍हें कोई रोक नहीं सकता है।

इसके दूसरी ओर सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को ट्वीट करते हुए कहा है कि, ‘हाथरस की दुर्भाग्यपूर्ण घटना और उससे जुड़े सभी बिंदुओं की गहन पड़ताल के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार इस प्रकरण की विवेचना केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) के माध्यम से कराने की संस्तुति कर रही है। इस घटना के लिए जिम्मेदार सभी लोगों को कठोरतम सजा दिलाने के लिए हम संकल्पबद्ध हैं।’

गौैरतलब है, इस मामले में पीएम मोदी ने भी सीएम योगी से बात कर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने को कहा था। लेकिन इसके दूसरी तरफ विपक्ष लगातार बीजेपी सरकार पर हमलावर है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *