Coastal Road Tunnel : तटीय सड़क सुरंग से हजारों लोगों के हजारों घंटे बचेंगे- CM फडणवीस

Coastal Road Tunnel, #CMFadnavis, #TimeSavings, #InfrastructureDevelopment, #MumbaiProjects, #UrbanTransport, #TrafficRelief, #SmartCity, #SustainableTransport, #PublicSafety, #EconomicGrowth, #TravelEfficiency, #CityPlanning, #FutureReady,

Coastal Road Tunnel: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को कहा कि दक्षिण मुंबई में ऑरेंज गेट और मरीन ड्राइव के बीच बनने वाली कोस्टल रोड सुरंग “हजारों लोगों के हजारों घंटे” बचाएगी।दो डक्ट्स वाली इस सुरंग की लंबाई सवा नौ किलोमीटर है, ये एक इंजीनियरिंग उपलब्धि होगी। उन्होंने कहा कि ये मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे की पटरियों के नीचे और भूमिगत मेट्रो 3 लाइन के 50 मीटर नीचे चलेगी।Coastal Road Tunnel Coastal Road Tunnel 

Read also-दिल्ली यूनिवर्सिटी के 2 कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

फडणवीस ने सुबह परियोजना के लिए टनल बोरिंग मशीन यानी टीबीएम का शुभारंभ पर कहा, “हजारों लोगों के हजारों घंटे बचेंगे।मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरंग का निर्माण 700 संरचनाओं के नीचे किया जाएगा, जिनमें कई विरासत संपत्तियां भी शामिल हैं।
वर्तमान योजना के अनुसार, ऑरेंज गेट-मरीन ड्राइव भूमिगत सुरंग 2028 तक पूरी होने की उम्मीद है, लेकिन फडणवीस ने कहा कि वे इस परियोजना को समय सीमा से छह महीने पहले पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं।Coastal Road Tunnel

Read also-Haryana: करनाल में हाईवे पर ट्रक के वाहनों से टकराने से तीन लोगों की मौत

यह सुरंग दक्षिण मुंबई के निवासियों और महानगर के पश्चिमी उपनगरों में रहने वालों को नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक पहुंचने के लिए एक वैकल्पिक मार्ग प्रदान करेगी, क्योंकि सेवरी और वर्ली के बीच एक और संपर्क मार्ग निर्माणाधीन है।कोस्टल रोड वर्तमान में मरीन ड्राइव को वर्ली से जोड़ता है, जहां ये बांद्रा-वर्ली सी लिंक से जुड़ता है।टीबीएम के शुभारंभ समारोह में उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, मुंबई के संरक्षक मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा और विधान सभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर सहित कई लोग मौजूद थे।Coastal Road Tunnel Coastal Road Tunnel Coastal Road Tunnel

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *