कोच्चि हवाई अड्डे पर कस्टम्स अधिकारियों ने 4 करोड़ की हाइब्रिड गांजा जब्त की, 2 लोग गिरफ्तार

Cochin Airport: ,hybrid ganja seized,Customs Air Intelligence Unit

Cochin Airport: केरल के कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम्स एयर इंटेलिजेंस अधिकारियों ने शनिवार को 4.3 किलो हाइब्रिड गांजा जब्त किया, जिसकी कीमत चार करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने ये जानकारी दी।गिरफ्तार किए गए दोनों लोग कोझिकोड के रहने वाले है। उनके नाम शाहनवाज और अब्दुल नजार हैं।Cochin Airport Cochin Airport

Read also – शिमला में IGMC के मेडिकल कर्मी की बहाली के लिए रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल करेंगे

वे थाईलैंड के फुकेट से आने वाली फ्लाइट से रात करीब डेढ़ बजे कोच्चि पहुंचे थे।सूचना मिलने के बाद कस्टम्स अधिकारियों ने उन्हें रोका और जांच की। सूत्रों के अनुसार, गांजा उनके सामान में कई पैकेटों में छिपाकर रखा गया था।पूछताछ के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।Cochin Airport

Read also- इंदौर में एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या, दो नाबालिगों समेत 4 लोग गिरफ्तार

कस्टम्स अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के किसी संगठित ड्रग रैकेट के लिए कूरियर (वाहक) होने का संदेह है। जब्त किए गए नशीले पदार्थ को लेने वालों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने की कोशिश की जा रही है।अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों लोगों को रिमांड प्रक्रिया के तहत अदालत में पेश किया जाएगा।Cochin Airport

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *