पंचतत्व में विलीन हुए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव,फैंस और परिजनों में शोक की लहर

Raju srivastava current news, पंचतत्व में विलीन हुए कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव....

कॉमेडी के किंग कहे जाने वाले राजू श्रीवास्तव पंचतत्व में विलीन हो गए। उनका अंतिम संस्कार दिल्ली के निगम बोध घाट पर किया गया। अपनी कॉमेडी से सभी के दिलो में राज करने वाले राजू श्रीवास्तव ने बेशक दुनिया को अलविदा कह दिया हो। लेकिन उनकी यादे फैंस के दिलो में हमेशा जिंदा रहेंगी। ये दुखद है कि दिलों में राज करने वाले राजू मंच पर नहीं दिख पाएंगे। लेकिन उनकी कॉमेडी का सफर सोशल मीडिया के हर प्लेटफार्म पर उपलब्ध है, इससे कही ज्यादा उनका बेहतरीन अंदाज और हसी मजाक के चुटुकले फैंस के दिलो दिमाग में कैद है। कॉमेडी जगत के राजू श्रीवास्तव अपने बेबाक हुनर के अंदाज को बनाए हुए है, बेशक आज वो दुनिया में अपने फैंस के बीच नहीं है। लेकिन उनकी यादे फैंस के साथ हमेशा रहेगीं। बता दें कॉमेडी किंग कहे जाने वाले राजू श्रीवास्तव ने 21 सितंबर को दम तोड़ दिया। उन्होंने अपने लाखो फैंस को आखरी अलविदा कह दिया ।                                    Raju srivastava current news, 

सभी के दिलो में राज करने वाले अपनी कॉमेडी और मजेदार चुटकुलों से सबको हंसाने वाले सभी के प्यारे राजू श्रीवास्तव अब इस दुनिया में नहीं हैं। हमेशा लोगों को हंसाने और उनकी दुनिया में रंग भरने वाले राजू श्रीवास्तव ने बीते दिन सुबह राजधानी में स्थित एम्स में आखरी सांस ली। राजू श्रीवास्तव करीब 42 दिन से मौत से जंग लड़ रहे थे लंबी लड़ाई के बाद राजू जंग हार गए और सबके चेहरे पर उदासी छोड़ गए।

पूर्ण विधि से राजू श्रीवास्तव का अंतिम संस्कार किया गया । अंतिम संस्कार में निगम बोध घाट पर राजू श्रीवास्तव के चाहने वाले मौजूद रहे । बता दें कि 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट दौरान राजू को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती करवाया गया था। वहीं, उनके निधन की खबर के बाद शोक की लहर दौड़ पड़ी और बॉलीवुड सितारों से लेकर राजनेताओं तक ने उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।

Read also:अंतिम सफर पर निकले कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव,आखें हुई नम

कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव के निधन से हर कोई दुखी है। उनके फैंस से लेकर परिवार और दोस्तों तक सभी उनके जल्द ही ठीक होने की कामना कर रहे थे। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। कॉमेडियन के निधन के बाद से ही दोस्त, रिश्तेदार और प्रशंसक किदवई नगर स्थित उनके आवास पर श्रद्धांजलि देने पहुंच थे । दरअसल 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट दौरान राजू को दिल का दौरा पड़ा था। दिल में कई ब्लॉकेज की रिपोर्ट सामने आने के बाद दिल्ली एम्स के डॉक्टर्स की टीम ने राजू की एंजियोग्राफी करने का निर्णय लिया। हालांकि उनकी हालत में ज्यादा सुधार देखने को नहीं मिला। आखिरकार, बीते दिनों से वेंटिलेटर पर मौत से जंग लड़ रहे राजू श्रीवास्तव ने अपने प्राण त्याग दिए। राजू श्रीवास्तव के मौत की खबर सामने आने के बाद से ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। हर कोई नम आंखों से राजू को श्रद्धांजलि दे रहा है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Raju srivastava current news, 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *