मणिपुर के थौबल जिले से शुरू होगी कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, कांग्रेस ने शेयर की मंच की तस्वीर

(अजय पाल) : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोडो न्याय यात्रा को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। राहुल गांधी के नेतृत्व में 14 जनवरी से भारत जोडो न्याय यात्रा की शुरुआत की जा रही है। बता दें कि इस यात्रा को लेकर कांग्रेस जनमानस में नई जागृति उत्पन्न करना चाहती है। पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर के थौबल जिला से इस यात्रा की शुरुआत होगी।थौबल जिले के खोंगजोम इलाके के एक मैदान में इस यात्रा को हरी झंडी दिखाई जाएगी। इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी 6000 किलोमीटर से ज्यादा का सफर करेंगे।

Read also –बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने गुरु रविदास मंदिर में स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शुरू होने से पहले जयराम रमेश ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने मणिपुर हिंसा का जिक्र करते हुए पीएम मोदी पर निशाना साधा है।

कांग्रेस पार्टी ने यात्रा के शुरू होने से पहले सोशल मीडिया में पोस्ट की। जो अब खूब वायरल हो रही है।आइए देखे पोस्ट  काउंटडाउन शुरू’ कांग्रेस की ओर से पोस्ट करते हुए मैदान पर तैयार किए गए मंच की तस्वीर साझा की गई है।

राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस पार्टी आज से आज ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का दूसरा चरण शुरू करने जा रही है. इसको ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का नाम दिया गया है। हालांकि, कांग्रेस ने इस यात्रा को चुनावी यात्रा नहीं, बल्कि राजनीतिक पार्टी की वैचारिक यात्रा बताया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *