भारत जोड़ो यात्रा को मिला अभिनेत्री पूजा भट्ट का समर्थन, ब्लैक सूट में राहुल के साथ दिखी अभिनेत्री

bharat jodo yatra congress

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को आज 56 दिन हो चुके है। राहुल गाँधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा को बड़े स्तर पर समर्थन मिलता दिखाई दे रहा है। आज भारत जोड़ो यात्रा तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद पहुंची है, जहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ पूजा भट्ट भी यात्रा में शामिल हुईं है। यात्रा में अभिनेत्री एवं फिल्म निर्माता पूजा भट्ट कुछ समय के लिए शामिल हुई। बता दें कांग्रेस की भारत जोड़ यात्रा के आगाज़ ने राजनीति में बदलाव ला दिया है। जोरों-शोरो से चल भारत जोड़ो यात्रा में नेता मंत्री के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का पूर्ण समर्थन है।                                          congress bharat jodo yatra,

राहुल गाँधी ने ट्वीट के माध्यम से बीते दिन चारमीनार पर झंडा फहराने के भाव को व्यक्त करते हुए लिखा है 32 साल पहले, पापा ने चारमीनार से सद्भावना यात्रा की शुरुआत की थी। भारत की एकता और अखंडता के लिए उन्होंने अपनी जान की क़ुर्बानी दी थी। सद्भावना मानवता का सबसे अनुपम मूल्य है। मैं, और कांग्रेस पार्टी, इसे किसी विभाजनकारी ताक़त के सामने टूटने नहीं देंगे।

Read also:राजधानी दिल्ली में डेंगू का कहर जारी, दिल्ली में इस साल डेंगू से हुई पहली मौत

आपको बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर से कन्याकुमारी से शुरू हुई थी जो कि अब तक चार राज्यों तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश से गुजर चुकी है। कांग्रेस की 3750 किमी की भारत जोड़ो यात्रा 12 राज्यों से गुजरेगी। यह दक्षिण में कन्याकुमारी से उत्तर में कश्मीर तक 3,750 किमी का सफर पूरा करेगी।गौरतलब है कि राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस की इस भारत जोड़ो यात्रा में भारी तादाद में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक हिस्सा ले रहे हैं। राहुल गांधी पैदल यात्रा करके पूरे देश में अलग संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में महाराष्ट्र के पूर्व ऊर्जा मंत्री नितिन राउत घायल हो गए। वह तेलंगाना के वासवी अस्पताल में भर्ती हैं। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा जब हैदराबाद से होकर गुजर रही थी, तब पूर्व मंत्री इसमें शामिल हुए थे। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कथित तौर पर पुलिस द्वारा धक्का दिए जाने के बाद वह जमीन पर गिर गए इससे उनकी दाहिनी आंख, हाथ और पैर में चोटें आई हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

congress bharat jodo yatra,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *