कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने रायबरेली और अमेठी में शानदार जीत के लिए लोगों को धन्यवाद दिया

Rahul Gandhi Rae Bareli Visit

Rahul Gandhi Rae Bareli Visit: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को रायबरेली और अमेठी में शानदार जीत के लिए लोगों को धन्यवाद दिया।लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद पहली बार प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी रायबरेली पहुंचे।

Read Also: जायदाद के लालच में छोटे भाई ने करवाई बड़े भाई की हत्या..3 लाख की दी थी सुपारी

प्रियंका गांधी ने कहा हमने यहां एक सेना बनाई और इस सेना के तहत आपकी मजबूती से दोनों रायबरेली और अमेठी से हम जीते। ये एक ऐतिहासिक जीत रही। यहां से मुझे गर्व होता है इस बात को कहने में यहां से, अवध से, पूरी यूपी में, पूरे देशभर में ये संदेश आप लोगों ने भेजा कि हमें एक समर्पित, एक सच्ची और एक साफ राजनीति चाहिए अपने देश में। जिन्होंने मेरे बड़े भाई को वोट देकर इतने भारी बहुमत से जिताया ।

Read Also: हीटवेव की वजह से कारोबार पर असर, दुकानदार हुए परेशान

हम सब आपके आभारी हैं और जितनी श्रद्धा, जितनी निष्ठा आपने हमें दिखाई है, उससे दोगुनी श्रद्धा, उससे दोगुनी निष्ठा के साथ हम सब आपके लिए काम करेंगे अगले पांच सालों के लिए और हमेशा के लिए। आप सबको बहुत-बहुत धन्यवाद।राहुल गांधी ने कही ये बात !आपको बता दें कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाधी ने रायबरेली ‘आभार सभा’ में कहा, ‘इस चुनाव में हिंदुस्तान ने संदेश भेजा है कि हमें नरेन्द्र मोदी जी का विजन अच्छा नहीं लगता. हमें नफरत नहीं चाहिए, हमें हिंसा नहीं चाहिए. हमें मोहब्बत की दुकान चाहिए. हमें देश के लिए नया विजन चाहिए. अगर देश को नया विजन देना है तो उत्तर प्रदेश से ही देना होगा और उत्तर प्रदेश ने संदेश दिया है कि हम प्रदेश और देश में इंडिया गठबंधन, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को चाहते हैं.’

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *