कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने तिरुवनंतपुरम में पार्टी उम्मीदवार शशि थरूर के लिए प्रचार किया

Sachin Pilot: कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने मंगलवार को तिरुवनंतपुरम में पार्टी उम्मीदवार और सांसद शशि थरूर के लिए प्रचार किया।थरूर का मुकाबला बीजेपी नेता और केंद्रीय राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर से है।पायलट ने कहा, “यहां पर निराशा, मोहभंग है और स्पष्ट रूप से बीजेपी बैकफुट पर है। लोगों ने जो प्रतिक्रिया दिखाई है उससे वे काफी चकित हैं। जिन 102 सीटों पर मतदान हुआ है, वहां से हमें जो फीडबैक मिला है, उससे पता चलता है कि इंडी गठबंधन बहुत आगे बढ़ रहा है।इसीलिए बीजेपी के आला लोगों की तरफ से ये बयान आ रहे हैं।”

वे प्रधानमंत्री मोदी की उस टिप्पणी का भी जिक्र कर रहे थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो लोगों की संपत्ति ”चुनिंदा” लोगों के बीच बांट देगी।थरूर ने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन पर कहा, “सीएम पिनाराई विजयन को इंडी गठबंधन में हमारा सहयोगी माना जाता है। वो जानते हैं कि राष्ट्रीय स्तर पर, कांग्रेस वो पार्टी है जो उन सभी मूल्यों और सिद्धांतों को कायम रखती है जिनके लिए इंडी गठबंधन माना जाता है।”तिरुवनंतपुरम में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 26 अप्रैल को वोटिंग होगी।

Read also-कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने किया कर्नाटक के चित्रदुर्ग और बैंगलोर में प्रचार

सीएम पिनाराई विजयन को इंडी गठबंधन में हमारा सहयोगी माना जाता है। वो जानते हैं कि राष्ट्रीय स्तर पर, कांग्रेस वो पार्टी है जो उन सभी मूल्यों और सिद्धांतों को कायम रखती है जिनके लिए इंडी गठबंधन माना जाता है।सीपीआई (एम) ने राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस का समर्थन किया है क्योंकि यहां केरल में प्रतिद्वंद्विता है। इसे आपके सहयोगी के नेता पर हमला करने के स्तर तक नहीं गिरना चाहिए। मुझे लगता है कि ये सबसे निंदनीय है। उनका मानना ​​है कि बीजेपी पर हमला करो और हमें भी बीजेपी पर हमला करना चाहिए।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *