मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने कांग्रेस विधायक नानजेगौड़ा के ठिकानों पर की छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) लगातार मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छापामार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में, एक टीम ने कर्नाटक कांग्रेस के विधायक केवाई नांजेगौड़ा और उनसे जुड़ी कुछ इकाइयों के परिसरों पर सोमवार सुबह छापेमारी की। मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच को लेकर कर्नाटक कांग्रेस विधायक के. वाई. नानजेगौड़ा से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की।61 साल के के. वाई. नानजेगौड़ा कर्नाटक विधानसभा में मालूर सीट से विधायक हैं।

Read also – पक्षियों की तरह क्यों नहीं उड़ पाते इंसान, जानें ये वजह

सूत्रों के मुताबिक मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत जांच में मालूर और कोलार जिलों में नानजेगौड़ा के ठिकानों पर रेड की गई है।

बताया जाता है कि ईडी ने कुछ पुलिस एफआईआर दर्ज होने के आधार पर इस मामले में जांच शुरू की थी।विधायक के. वाई. नानजेगौड़ा कोलार-चिक्काबल्लापुर मिल्क यूनियन लिमिटेड के अध्यक्ष भी हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *