शीतकालीन सत्र के बाद ओम बिरला के साथ PM मोदी, प्रियंका व अन्य फ्लोर लीडर्स ने की चाय पर चर्चा

Winter Session

संसद का शीतकालीन सत्र शुक्रवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया है। वहीं दूसरी तरफ लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने के बाद प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री, प्रियंका गांधी और अन्य दूसरे सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की और चाय पर चर्चा की।

Read Also: अविश्वास प्रस्ताव को लेकर CM सैनी और हुड्डा के बीच तीखी बहस, हुड्डा बोले- “वोटों की चोरी” करके सरकार बनाई

संसद का शीतकालीन सत्र शुक्रवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, एनसीपी (शरदचंद्र पवार) की सुप्रिया सुले और दूसरे नेताओं ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात की। सभी नेताओं ने सत्र के संचालन के लिए लोकसभा अध्यक्ष का धन्यवाद दिया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू, राजीव रंजन सिंह ‘ललन’, चिराग पासवान और प्रल्हाद जोशी भी लोकसभा अध्यक्ष से मिले। वहीं इस मुलाकात पर ओम बिरला ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “18वीं लोकसभा के छठे सत्र के समापन के बाद, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सभी पार्टियों के सम्मानित नेताओं के साथ एक सुखद बातचीत हुई।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *