(प्रदीप कुमार): चुनावी रुझान और नतीजे के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा है कि यह नतीजा उम्मीद के अनुरूप नहीं है। हम फिर वापसी करेंगे वहीं राहुल गांधी ने कहा है कि विचारधारा की लड़ाई जारी रहेगी। सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लिखा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर विश्वास और भरोसा जताने के लिए मैं तेलंगाना के मतदाताओं का धन्यवाद करता हूँ।
Read also-चुनाव आयोग ने तेलंगाना के DGP को किया सस्पेंड, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी से मुलाकात बनी बड़ी वजह?
मैं उन सभी का भी धन्यवाद करता हूँ जिन्होंने हमें छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश एवं राजस्थान में वोट दिया। ये चुनाव परिणाम हमारी अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं रहे हैं, परंतु हमें विश्वास है कि हम मेहनत एवं दृढ़निश्चय से मज़बूती से वापसी करेंगे। कांग्रेस पार्टी ने पूरे दम ख़म के साथ इन चार राज्यों के चुनाव में भाग लिया। खरगे ने कहा किमैं अपने अनगिनत कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करता हूँ। हमें इस हार से हताश हुए बग़ैर INDIA दलों के साथ, दोगुने जोश से लोक सभा चुनाव की तैयारी में लग जाना है।
वही चुनावी नतीजों को लेकर राहुल गांधी ने लिखा कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान का जनादेश हम विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं – विचारधारा की लड़ाई जारी रहेगी।राहुल गांधी ने आगे कहा कि तेलंगाना के लोगों को मेरा बहुत धन्यवाद – प्रजालु तेलंगाना बनाने का वादा हम ज़रूर पूरा करेंगे।सभी कार्यकर्ताओं को उनकी मेहनत और समर्थन के लिए दिल से शुक्रिया।वही चुनावी नतीजे को लेकर कांग्रेस मीडिया इंचार्ज पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने सोशल प्लेटफार्म पर लिखा कि ठीक 20 साल पहले भी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में हुए विधानसभा चुनावों में हार का सामना करना पड़ा था। उस वक्त हमें सिर्फ़ दिल्ली में जीत मिली थी। लेकिन कुछ ही महीनों में ज़ोरदार ढंग से वापसी करते हुए कांग्रेस लोकसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी और केंद्र में सरकार बनाई।जयराम रमेश ने आगे कहा कि आशा, विश्वास, धैर्य और दृढ़ संकल्प साथ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनावों के लिए तैयारी करेगी।जुड़ेगा भारत,जीतेगा INDIA!
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

