सिरसा के लघु सचिवालय के बाहर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

Sirsa, सिरसा के लघु सचिवालय के बाहर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन। | Total tv | News

सिरसा(सतनाम सिंह): देश भर में बढ़ती महंगाई , बेरोजगारी , भ्रष्टाचार , खाद्य पदार्थों पर जीएसटी को खत्म करने के मुद्दों को लेकर आज हरियाणा भर में कांग्रेस ने अपना विरोध प्रदर्शन किया है। आज सिरसा में भी हरियाणा के पूर्व मंत्री सुभाष गोयल के नेतृत्व में कांग्रेस के जिला भर के नेताओं ने केंद्र और हरियाणा सरकार के खिलाफ अपना रोष जाहिर किया। सिरसा के लघु सचिवालय के बाहर कांग्रेस के तमाम नेताओं ने धरना देकर अपना विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेसी नेताओं ने केंद्र और हरियाणा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेसी नेताओं ने सिरसा भारी बारिश के बीच गिरफ्तारियां भी दी। कांग्रेसी नेताओं ने केंद्र सरकार से जल्द से जल्द खाद्य पदार्थों पर जीएसटी को खत्म करने, महंगाई को कंट्रोल करने , बेरोजगारी और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की मांग की है।                      Sirsa, 

कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के इंतजाम किए हुए थे। हरियाणा के पूर्व मंत्री सुभाष गोयल के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया था। वही कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हुए थे। करीब 1 घंटा तक कांग्रेसी नेता सिरसा के लघु सचिवालय के बाहर धरना लगाए बैठे रहे और उसके बाद सिरसा के लघु सचिवालय पहुंचे जहाँ उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपनी गिरफ्तारियां दी है। भारी बारिश के बावजूद कोंग्रेसी लगातार प्रोटेस्ट करते रहे ओर गिरफ़्तारी भी दी।

 

Read Also – महंगाई और बेरोज़गारी के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा , देश भर में कर रहें है विरोध प्रदर्शन

 

मीडिया से बातचीत करते हुए कालांवाली से कांग्रेस के विधायक शीशपाल केहरवाला और पूर्व सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी ने बताया कि आज देश भर में महंगाई इस कद्र बढ़ गई है जिससे देश की जनता का जीना मुहाल हो गया है। उन्होंने कहा कि आज हर वास्तु के रेट में लगातार इजाफा हो रहा है और आम आदमी की पहुंच से सभी वस्तुएं हो चुकी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अब खाद्य पदार्थों पर भी जीएसटी लगा दिया है जिससे महंगाई और बढ़ गई है। कांग्रेसी नेताओं ने केंद्र सरकार से जल्द से जल्द खाद्य पदार्थों पर जीएसटी को खत्म करने, महंगाई को कंट्रोल करने , बेरोजगारी और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की मांग की है।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Watch live Tv

Sirsa,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *