कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के लिए गठित की कोआर्डिनेशन कमेटी

Congress:

Congress: कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ संग्राम का बिगुल फूंक दिया है। इस अभियान को व्यवस्थित रूप से चलाने और इसकी निगरानी के लिए कांग्रेस अध्यक्ष ने तत्काल प्रभाव से एक उच्च स्तरीय कोऑर्डिनेशन कमेटी का गठन किया है।Congress

Read Also: हिमाचल सरकार ने दलित छात्रा की मौत के मामले में की कार्रवाई, आरोपी प्रोफेसर निलंबित

​कमेटी के मुख्य नाम- इस कमेटी की कमान वरिष्ठ नेता अजय माकन को सौंपी गई है, जिन्हें इस अभियान का संयोजक (Convenor) बनाया गया है। उनके साथ इस टीम में पार्टी के दिग्गज रणनीतिकार और नेता शामिल हैं: Congress

​जयराम रमेश

​संदीप दीक्षित

​डॉ. उदित राज

​प्रियांक खरगे

​डी. अनसूया सीताक्का

​दीपिका पांडेय सिंह

​डॉ. सुनील पंवार

​मनीष शर्मा

Read Also: USA: वेनेजुएला पर अमेरिका का बड़ा एक्शन, राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी को कब्जे में लिया

कांग्रेस का आरोप है कि केंद्र सरकार ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना यानी मनरेगा को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। इसी के विरोध में पार्टी ने ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ शुरू करने का फैसला लिया है। यह नवनिर्मित कमेटी इस पूरे अभियान का मार्गदर्शन करेगी और जमीनी स्तर पर इसके क्रियान्वयन की निगरानी करेगी।

सिर्फ यही नहीं, इस कमेटी के दायरे को काफी व्यापक रखा गया है। इसमें कांग्रेस के सभी फ्रंटल संगठनों के प्रमुख शामिल होंगे। साथ ही: ​OBC, SC और अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस और किसान कांग्रेस के चेयरपर्सन ​को भी इस समन्वय समिति का सदस्य बनाया गया है।जाहिर है कि कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनावों से पहले ग्रामीण भारत के सबसे बड़े मुद्दे को भुनाने की तैयारी में है। अब देखना यह होगा कि अजय माकन की अगुवाई वाली यह टीम मोदी सरकार को घेरने में कितनी सफल हो पाती है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *