Union Minister Kiren Rijiju: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 40 सीटें भी नहीं मिलेंगी।किरेन रिजिजू ने कहा कि मैं उन्हें काफी समय से जानता हूं। कांग्रेस को इस बार इतिहास में सबसे कम सांसद मिलेंगे। पूरा देश मोदी जी के साथ है। देश पीएम मोदी को रिकॉर्ड मतों से तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए तैयार है।
Read Also: UP: कन्नौज में बस और ट्रक की टक्कर में चार लोगों की मौत, 34 लोग घायल
किरेन रिजिजू ने कहा कि पी.चिदंबरम पर भरोसा मत करो। मैं उन्हें काफी समय से जानता हूं। कांग्रेस को इस बार इतिहास में सबसे कम सांसद मिलेंगे। उन्हें 40 सीटें भी नहीं मिलेंगी। पूरा देश मोदी जी के साथ है। देश पीएम मोदी को रिकॉर्ड मतों से तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए तैयार है।”
“ममता बनर्जी किसी भी नियम या कानून का पालन नहीं करती हैं। वे भ्रष्टाचार और हिंसा में विश्वास करती है। इसीलिए पश्चिम बंगाल सभी केंद्रीय फंड का दुरुपयोग कर रहा है। पश्चिम बंगाल के लिए जो धनराशि दी गई है वे लोगों की समस्याओं का ध्यान रखने के लिए पर्याप्त से ज्यादा है लेकिन टीएमसी सरकार केंद्र सरकार से आने वाले पूरे फंड का दुरुपयोग कर रही है।
